Lauki Appe Recipe Winter Special: ठंड के मौसम में मिलेगा स्वाद का असली मजा, जब बनाएंगे लौकी से इतने स्वादिष्ट अप्पे

lauki appe recipe (AI image)
Lauki Appe Recipe Winter Special: अधिकतर बच्चों और बड़ों को लौकी खाना पसंद नहीं होता है. इसलिए आज हम आपको सर्दियों के लिए स्पेशल लौकी के अप्पे बनाने के बारे में बताएंगे, जिसे खाते ही सब कहेंगे वाह.
Lauki Appe Recipe Winter Special: सर्दियों के मौसम में हेल्दी और हल्का खाना बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में अगर आप ब्रेकफास्ट या स्नैक्स में कुछ टेस्टी और लो-ऑयल बनाना चाहते हैं, तो लौकी अप्पे एक परफेक्ट ऑप्शन है. सूजी और दही से बना ये अप्पे बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से बेहद सॉफ्ट बनता है. कम तेल में बनने की वजह से बच्चे से लेकर बड़े, हर कोई इसे पसंद करते हैं. इसे आप सुबह के नाश्ते, टी-टाइम स्नैक्स या बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं.
लौकी अप्पे बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए?
- लौकी कद्दूकस किया – 1 कप
- सूजी (रवा) – 1 कप
- दही – ½ कप
- हरी मिर्च बारीक कटी – 1-2
- अदरक कद्दूकस – आधा छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती बारीक कटी – 2 बड़े चम्मच
- नमक – स्वाद अनुसार
- काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच
- ईनो / बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
- तेल – पकाने के लिए
यह भी पढ़ें: Atta Uttapam Recipe: नखरे भूल जाएंगे बच्चे, टिफिन में बनाएं ये आटा उत्तपम
यह भी पढ़ें: Chawal Ki Puri: चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी पूरियां, खाने में लगेंगी हल्की
लौकी अप्पे बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी, दही और कद्दूकस की हुई लौकी डालें.
- इसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- तैयार हुए बैटर को 10–15 मिनट के लिए ढककर रखें, जिससे सूजी अच्छे से फूल जाए.
- अब बैटर में 1-2 चम्मच पानी डालकर इसे गाढ़ा बना लें. इसे पकाने से ठीक पहले ईनो डालें और हल्का सा मिक्स करें.
- इसके बाद अप्पे पैन को तेल से ग्रीस करें, फिर एक-एक मोल्ड में बैटर डालें और ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं.
- जब एक तरफ गोल्डन हो जाए, तब अप्पे को पलट दें और दूसरी तरफ भी कुरकुरा होने तक पकाएं.
- तैयार हुए अप्पे को एक प्लेट में निकालकर हरी चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें
यह भी पढ़ें: Urad Dal Ki Puri: सिंपल पुरी को दें नया ट्विस्ट, ट्राई करें उड़द दाल की टेस्टी पूरी
यह भी पढ़ें: Gud Ki Puri Recipe: गुड़ से मिठाई नहीं, इस बार ट्राई करें गुड़ की मीठी पूरियां, खाने के बाद जरूर बार-बार बनाएंगे
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




