Sukha Kala Chana Recipe For Kanya Pujan: घर पर आसानी से बनाएं कन्या पूजन स्पेशल सूखे काले चने की ये रेसिपी, बिना लहसुन-प्याज के भी लगेगा बहुत टेस्टी
Published by : Priya Gupta Updated At : 30 Sep 2025 8:45 AM
Sukha Kala Chana Recipe For Kanya Pujan (AI image)
Sukha Kala Chana Recipe For Kanya Pujan: नवरात्रि में कन्या पूजन के दिन छोटी-छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर भोजन कराया जाता है. ऐसे में सूखा काला चना जरूर बनाया जाता है, तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
Sukha Kala Chana Recipe For Kanya Pujan: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, आज नवरात्र का आठवां दिन है. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की भक्ति और पूजा का विशेष महत्व होता है. इस पावन समय में हर भक्त माता रानी की पूजा-अर्चना में लीन हो जाता है. नवरात्रि के अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन की विशेष परंपरा है, जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं को माता रानी के स्वरूप मानकर उनका पूजन और भोजन कराया जाता है. इस अवसर पर ‘सूखा काला चना’ विशेष रूप से बनाया और भोग में अर्पित किया जाता है. तो आइए जानते हैं कन्या पूजन के लिए सूखा काला चना बनाने की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी.
सूखा काला चना बनाने के लिए सामग्री
- काले चने – 2 कप (रातभर भिगोए हुए)
- तेल – 2 बड़े चम्मच
- जीरा – 1 छोटा चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कसा हुआ)
- हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- हरा धनिया – सजाने के लिए
यह भी पढ़ें- Chana Masala Recipe: कन्या पूजन स्पेशल चना मसाला, बिना लहसुन-प्याज के बनाएं, जानें बनाने का आसान तरीका
सूखा काला चना बनाने की विधि
- सबसे पहले भिगोए हुए काले चने को कुकर में डालकर 3-4 सीटी आने तक उबाल लें.
- अब कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा व हींग डालकर तड़का लगाएं. फिर इसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भूनें.
- अब हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालकर मसाला भूनें.
- इसमें उबले हुए चने और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें. इसे धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक चलाते हुए भूनें, जिससे चनों में मसाला अच्छी तरह लग जाए.
- लास्ट में ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










