ePaper

Dahi Aloo Recipe For Navratri Vrat: नवरात्रि व्रत में बनाएं बिना प्याज-लहसुन के ये सुपर टेस्टी दही आलू रेसिपी, स्वाद और सेहत दोनों का है बेहतरीन कॉम्बिनेशन

Updated at : 22 Sep 2025 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
Dahi Aloo Recipe For Navratri

Dahi Aloo Recipe For Navratri (AI image)

Dahi Aloo Recipe For Navratri Vrat: शारदीय नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोग अपने खानपान में बिना लहसुन-प्याज के हल्का, हेल्दी और स्वादिष्ट भोजन पसंद करते हैं. ऐसे में आप अपने व्रत के लिए ये स्पेशल व्रत वाले दही आलू बना सकते हैं.

विज्ञापन

Dahi Aloo Recipe For Navratri Vrat: आज से शुरू हो चुका है शारदीय नवरात्रि का पर्व. इन नौ दिनों में व्रत रखने वाले लोग अपने खानपान पर खास ध्यान रखते हैं. इस दौरान ज्यादातर लोग हल्का, हेल्दी और स्वादिष्ट भोजन पसंद करते हैं और ऐसे भोजन चुनते हैं जो बिना लहसुन-प्याज के व्रत के अनुसार तैयार हो. अगर आप भी इस नवरात्रि कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में लाजवाब हो, बनाने में आसान हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो, तो दही आलू की ये व्रत वाली रेसिपी जरूर ट्राई करें. ये व्रत स्पेशल बिना लहसुन-प्याज की रेसिपी खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं. 

व्रत स्पेशल दही आलू बनाने के लिए सामग्री 

  • उबले हुए छोटे आलू – 6-8
  • दही – 1 कप
  • घी – 2 चम्मच 
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • जीरा – 1 छोटी चम्मच
  • हींग – 1 चुटकी
  • हरी धनिया – सजावट के लिए

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Special Recipe: नवरात्रि पर रख रहे हैं नौ दिनों का व्रत, तो जरूर ट्राई करें ये लौकी का हलवा

व्रत स्पेशल दही आलू बनाने की विधि 

  • सबसे पहले आलू को अच्छी तरह उबाल लें और छीलकर हल्का मैश कर लें या छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब एक कटोरी में दही लें और उसे फेंटा हुआ और गाढ़ा कर लें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और सेंधा नमक मिलाएं. 
  • अब एक पैन में घी गर्म करें, इसमें जीरा और हींग डालें. जब जीरा चटकने लगे, तो इसमें उबले आलू डालकर हल्का सा भून लें. 
  • इसके बाद इसमें दही का मिश्रण डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं. इसे लगातार चलाते रहें, जिससे दही फट न जाए. 
  • तैयार हुए व्रत स्पेशल दही आलू को हरी धनिया पत्ते से सजाएं और गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Makhana Kheer Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये सुपर टेस्टी मखाना खीर, स्वाद ऐसा कि हर किसी को रहेगा याद 

यह भी पढ़ें- Fruit Raita Recipe: नवरात्रि में दें थाली को फ्रूटी ट्विस्ट, ट्राई करें ये स्पेशल रायता रेसिपी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola