Makhana Kheer Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये सुपर टेस्टी मखाना खीर, स्वाद ऐसा कि हर किसी को रहेगा याद 

Updated:
विज्ञापन
Makhana Kheer Recipe

Makhana Kheer Recipe (AI image)

Makhana Kheer Recipe: मखाना से बना ये खीर नवरात्रि में व्रत के दौरान बनाने के लिए बेस्ट रेसिपी है. इसे आप कम सामग्री और कम मेहनत के आसानी से घर पर रेडी कर सकते हैं. आइए जानें इसकी आसान विधि.

विज्ञापन

Makhana Kheer Recipe: नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू होने वाला है. नवरात्रि के दिनों में हर घर में तरह-तरह के खास पकवान बनते हैं. इस समय लोग अपनी थाली में हल्का और टेस्टी खाना पसंद करते हैं. ज्यादातर घरों में इस दौरान प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता. साथ ही, कई लोग इस समय फल, दूध और हल्की मिठाइयां खाते हैं. ऐसे में अगर आपको भी मीठा खाने का मन कर रहा है या घर में कुछ ऐसा बनाना है जो प्रसाद जैसा हल्का और स्वादिष्ट हो, तो यह मखाना खीर की रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. आइए जानते हैं घर पर नवरात्रि व्रत स्पेशल मखाना खीर बनाने की विधि के बारे में. 

मखाना खीर बनाने के लिए सामग्री 

  • मखाना (फॉक्स नट्स) – 1 कप
  • दूध – 1 लीटर
  • चीनी – ½ कप (स्वाद अनुसार)
  • घी – 1 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  • काजू, बादाम, पिस्ता – 2-3 टुकड़े (कटा हुआ, सजाने के लिए)

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Special Recipe: नवरात्रि में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये स्पेशल व्रत रेसिपी, खाने वाले बार-बार बनाने की करेंगे डिमांड

मखाना खीर बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच घी गरम करें, फिर इसमें मखाना डालकर हल्का सुनहरा होने तक धीमी आंच पर भून लें. 
  • अब एक पैन में दूध गरम करें,  दूध में उबाल आने पर इसमें धीरे-धीरे भुने हुए मखाना डालें. 
  • इसके बाद मखाना और दूध को धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं. इसे बीच-बीच में चलाते रहें, जिससे दूध पैन में चिपके नहीं. 
  • जब मखाना नरम हो जाए और दूध गाढ़ा होने लगे, तब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं. 
  • फिर इलायची पाउडर डालकर स्वाद खीर का स्वाद बढ़ाएं. 
  • इसके बाद कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता से खीर को सजाएं. 
  • तैयार हुए मखाना खीर को गरम या ठंडी दोनों तरह से सर्व करें और खाएं. 

यह भी पढ़ें- Fruit Raita Recipe: नवरात्रि में दें थाली को फ्रूटी ट्विस्ट, ट्राई करें ये स्पेशल रायता रेसिपी

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Recipe Ideas: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, जानें आसान और झटपट रेसिपी आइडियाज

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola