आप भी करो ट्राई, शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू 

Published by : Priya Gupta Updated At : 27 Feb 2026 9:32 AM

विज्ञापन

शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू (फोटो इंस्टाग्राम)

आलू खाना पसंद है तो एक बार आप शेफ कुणाल कपूर की बताई गई रेसिपी से तैयार करें धनिया चटनी वाले आलू की चटपटी रेसिपी.

विज्ञापन

अगर आप भी कुछ चटपटा और स्वाद से भरपूर खाने के शौकीन हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की बनाई हुई ये धनिया चटनी आलू रेसिपी जरूर ट्राई करें. ताजे हरे धनिया पत्तों से बनी चटनी के साथ तैयार ये आलू खाने में बहुत मजेदार लगते हैं. इस खास रेसिपी को शेफ कुणाल कपूर ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर शेयर किया है. कुछ आसान तरीका और जबरदस्त स्वाद से बनी ये रेसिपी हर किसी को जरूर पसंद आएगी. 

शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू बनाने की रेसिपी 

सामग्री 

  • ताजा धनिया पत्ता – 1 गुच्छा
  • अदरक – आधा टुकड़ा 
  • लहसुन – 6 कलियां 
  • मिर्च – 5 
  • नींबू का रस – आधा 
  • पानी – थोड़ा सा 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • काला नमक – आधा चम्मच 
  • आलू – 1(छोटे टुकड़ों में कटे और धोए)
  • तेल – 3 चम्मच 
  • हींग – आधा चम्मच 
  • सूखी लाल मिर्च – 2 
  • कुटा हुए धनिया के बीज – 1 चम्मच 
  • हल्दी – आधा चम्मच 
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • कसूरी मेथी – 1 चुटकी 
  • चाट मसाला – आधा चम्मच 
  • गरम मसाला – आधा चम्मच 

विधि 

  • सबसे पहले आप ताजे धनिया पत्तों को काटकर धो लें. अब इसे मिक्सर में डालें. इसके बाद आप अदरक, लहसुन, 2 हरी मिर्च, आधा कटा नींबू का रस और थोड़ा पानी डालकर पीस लें. 
  • अब एक पैन गर्म करें, फिर इसमें 3 चम्मच तेल डालें. गरमा-गरम तेल में आप हींग, सूखी लाल मिर्च और कुटा हुआ धनिया डालकर थोड़ा स चलाएं. फिर 3 हरी मिर्च को पतले स्लाइस में करके गरम तेल में डालें. 
  • अब इसमें कटे हुए आलू, नमक, काला नमक डालकर थोड़ी देर भूनें जब तक आलू थोड़ा ब्राउन न हो जाए. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, थोड़ा सा गरम मसाला और 1 चुटकी कसूरी मेथी डाल दें. इसे फिर से आप थोड़ी देर भूनें जिससे मसाला आलू में अच्छी तरह कोट हो जाए और रंग ब्राउन हो जाए. 
  • आलू पकने के बाद इसमें बनी हुई हरी चटनी डालकर तेज आंच में पकाएं. इसे थोड़ी में चलाएं. चटनी का रंग थोड़ा नीचे बैठ जाएगा लेकिन इसका स्वाद आपको बहुत लाजवाब लगेगा. 
  • अब तैयार है गरमा-गरम चटपटे धनिया चटनी वाले आलू की रेसिपी. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: Aloo-Palak Puri: घर में ऐसे बनाएं फूली-फूली आलू-पालक पूरी, सब खाएंगे बड़े चाव से 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola