Aloo-Palak Puri: घर में ऐसे बनाएं फूली-फूली आलू-पालक पूरी, सब खाएंगे बड़े चाव से 

Published by : Priya Gupta Updated At : 03 Dec 2025 7:59 AM

विज्ञापन

Aloo-Palak Puri Recipe (AI Image)

Aloo-Palak Puri: घर में रखी पालक से पूरी बनाने जा रहे हैं तो आज हम आपको इसके साथ आलू का ट्विस्ट देकर पूरी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आपको एक बार घर पर बनाकर जरूर ट्राई करना चाहिए.

विज्ञापन

Aloo-Palak Puri: ठंड का मौसम चल रहा है. इस समय घर में पालक जरूर आते हैं जिससे हम पराठा, साग, सब्जी,पूरी और भी कई सारी डिश बनाते हैं. अगर आप भी घर में रखी पालक से पूरी बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको किचन में रखी एक और सब्जी के साथ पूरी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. अगर आप रोज की साधारण पूरी में कुछ नया ट्विस्ट डालने का ढूंढ रहे हैं, तो आलू-पालक पूरी आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प है. आलू-पालक पूरी घर में बनाने के बाद ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंद बन जाएगी. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर आलू-पालक पूरी बनाने की विधि. 

आलू-पालक पूरी बनाने के लिए क्या सामग्री लगती हैं?

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • उबले हुए आलू – 2 मैश किया हुआ 
  • पालक – 1 कप
  • हरी मिर्च – 1–2
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी – आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – जरूरत के अनुसार 

आलू-पालक पूरी बनाने की विधि क्या है?

  • आलू-पालक पूरी बनाने के लिए आप सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धो लें. फिर इसे उबलते हुए पानी में डालकर 3-4 रखें. इसके बाद आप इसे ठंडे पानी में डालकर ठंडा होने दें और मिक्सर में हरी मिर्च के साथ पेस्ट बना लें. 
  • अब आप एक बर्तन आटा, मैश आलू, पालक पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नमक डालें. इसमें आप 2 चम्मच तेल डालकर सख्त आटा गूंथ लें. अब आटे को 10 मिनट ढककर रख दें. 
  • पूरी बेलने के लिए आटे से छोटे गोल बना लें, फिर बेलन से छोटी-छोटी पूरी बेल लें. 
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद बेली हुई पूरी को तेल में डालें. इसे दोनों तरफ अच्छे से तलकर निकाल लें. 
  • अब तैयार है सॉफ्ट और फूली हुई आलू-पालक पूरी. इसे आप किसी भी सब्जी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: Chana Dal-Pyaz Chilla: ब्रेकफास्ट में दें नया ट्विस्ट, ढोकला और वड़ा नहीं, बनाएं चना दाल-प्याज चीला 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola