झुर्रियों से पाना चाहते हैं छुटकारा? घर पर तैयार करें ये नाईट क्रीम

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Skin Care Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे होम मेड नाईट क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं जो झुर्रियों से छुटकारा पाने में आपकी मदद करेंगे. चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन

Skin Care Tips: स्किन केयर रूटीन में नाईट क्रीम का काफी ज्यादा महत्व होता है. अगर आप रात के समय एक बेहतरीन नाईट क्रीम का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपकी स्किन को रिपेयर करने का काम भी करती है. ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप एक ऐसे नाईट क्रीम को चुनें जो आपकी स्किन टाइप को सूट करे. आज हम आपको कुछ ऐसे होम मेड नाईट क्रीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने घर पर ही तैयार कर सकते हैं. ये होम मेड नाईट क्रीम बढ़ती हुई उम्र की वजह से चेहरे पर आने वाली झुर्रियों से आपको छुटकारा दिला सकते हैं. तो चलिए इन डीआईवाई नाईट क्रीम्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

एलो वेरा एंड जोजोबा ऑइल

अगर आप एलो वेरा जेल और जोजोबा ऑइल से अपने लिए एक नाईट क्रीम तैयार करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको तीन बड़े चम्मचों में एलो वेरा जेल, एक बड़े चम्मच में जोजोबा ऑइल और एक बड़े चम्मच में शीआ बटर की जरुरत पड़ेगी. इस क्रीम को तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरे में एलो वेरा जेल को ले लेना होगा. उसके बाद आपको उसमें जोजोबा ऑइल और शीआ बटर को मिला लेना होगा. अब आपका नाईट क्रीम तैयार है.

Also Read: Skin Care Tips: बरसात के दिनों में इस तरह रखें अपनी स्किन का ख्याल, जानें क्या है तरीका

Also Read: Skin Care: नहाने के तुरंत बाद चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, मिलेगा गजब का निखार

Also Read: Skin Care Tips: इन घरेलू उपाय से लड़कों की स्किन होगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, फॉलो करें टिप्स

एवोकैडो एंड हनी

अगर आप एवोकैडो और हनी का इस्तेमाल कर नाईट क्रीम तैयार करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको एक पका हुआ एवोकैडो, दो चम्मच हनी और एक बड़े चम्मच में आलमंड ऑइल ले लेने की जरुरत होगी. इस क्रीम को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले एवोकैडो का पेस्ट तैयार कर लेना होगा. अब आपको इसमें हनी और आलमंड ऑइल को मिला देना होगा. इस पेस्ट को फ्रिज में रख दें और कई दिनों तक आराम से इसका इस्तेमाल करें.

ग्रीन टी और कोकोनट ऑइल

इस नाईट क्रीम को तैयार करने के लिए आपको दो बड़े चम्मचों में ग्रीन टी की पत्तियां या फिर ग्रीन टी बैग, एक चौथाई कप कोकोनट ऑइल और एक बड़े चम्मच में विटामिन-ई ऑइल की जरुरत होगी. अगर आप इस नाईट क्रीम को तैयार करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले कोकोनट ऑइल को डबल बॉयलर में उबाल लेना होगा. इसके बाद आपको इसमें ग्रीन टी की पत्तियों या फिर टी बैग को डुबो देना होगा. करीबन आधे घंटे तक इसमें भिगोकर रखने के बाद इसे अच्छी तरह से छान लें और इसमें विटामिन-ई ऑइल को मिला दें. आप इसे स्टोर करके भी रख सकते हैं.

Also Read: Skin care tips: अगर आप भी पूरा समय AC में बिताते हैं, तो हो जाइए सावधान स्किन को हो सकतें हैं ये नुकसान

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola