समोसा खाने के ये 5 फायदे जान गये तो हर पार्टी में दोस्तों के लिए यही स्नैक्स ऑडर करेंगे

Updated at : 18 May 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
Samosa Benefits

Samosa Benefits

Samosa Benefits: समोसा सिर्फ स्वाद ही नहीं, मूड बूस्ट, एनर्जी और सोशल बॉन्डिंग में भी मदद करता है. जानिए कब और कैसे समोसा खाना सेहत के लिए सही है.

विज्ञापन

Samosa Benefits: समोसा, एक ऐसा फास्ट फूड है जिसका नाम सुनते ही लोगों की मुंह में पानी आ जाता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार यह इस जायके को खास बनाता है. सालों से यह भारतीय स्नैक हमारे दिलों पर राज कर रहा है. लेकिन लोग इसे अनहेल्दी मानकर खाने से परहेज करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभार और संतुलित मात्रा में खाया जाए तो समोसा फायदेमंद भी है.

मूड बूस्टर स्नैक

समोसा जैसे स्वादिष्ट स्नैक्स खाने से डोपामीन नाम का हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है, जिससे मूड बेहतर होता है. इससे तनाव में राहत मिलती है. थकावट या तनाव भरे दिन के बाद एक समोसा खुशी दे सकता है.

Also Read: आधा भारत नहीं जानता प्याज खाने का सही तरीका, जान लिया तो गर्मी में मिलेगा कई फायदा

समोसा देता है तुरंत एनर्जी

समोसा आमतौर पर आलू, मटर और मसालों से भरा होता है. इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और फैट्स शरीर को इंस्टेंट ऊर्जा देने का काम करता है. परीक्षा के पहले या थकान के बाद यह एनर्जी बूस्टर का काम कर सकता है.

कभी-कभी खाने से डाइजेशन पर असर नहीं

अगर समोसे को हफ्ते में एक या दो बार खाया जाए तो फायदेमंद है. लेकिन ध्यान रहे कि वह अच्छे तेल में बना हो. इससे पाचन डाइजेशन में दिक्कत नहीं होती है. साथ में अगर आप हरी चटनी या मिंट दही के साथ इसे लें, तो यह पेट को भी ठंडक दे सकता है.

सामाजिक जुड़ाव का जरिया

समोसा भारतीय चाय पार्टी, ऑफिस ब्रेक, कॉलेज कैंटीन और पारिवारिक बैठकों का हिस्सा होता है. यह एक सामाजिक स्नैक्स है, जो लोगों को जोड़ता है और बातचीत का कारण बनता है.

अगर समोसे के आलू में मिला हो पनीर तो यह लाभदायक

अब बाजार और घरों में बेक्ड समोसा, मिक्स वेज समोसा, पनीर समोसा और सोया समोसा का भी विकल्प आ गया है. इनमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अधिक हो सकती है, जिससे ये थोड़े ज्यादा पोषणकारी बन जाते हैं.

ध्यान रखें

  • समोसा डीप फ्राइड होता है, इसलिए इसे नियमित रूप से या अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए.
  • बासी या बार-बार तले हुए समोसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.
  • बेक्ड समोसे या एयर फ्राइड वर्जन बेहतर विकल्प हो सकते हैं.

Also Read: Relationship Tips: अगर दिख रहे ये संकेत तो जल्द टूटेगा आपका रिश्ता, लाख कोशिशों के बावजूद अलग होना तय

Disclaimer: यह आर्टिकल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है. प्रभात खबर इसमें दी गयी किसी भी जानकारी को पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola