आधा भारत नहीं जानता प्याज खाने का सही तरीका, जान लिया तो गर्मी में मिलेगा कई फायदा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 May 2025 8:22 PM
Onion Benefits
Onion Benefits: गर्मी में प्याज खाना शरीर के लिए फायदेमंद है. क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने के साथ साथ लू और स्किन एलर्जी से भी राहत देता है.
Onion Benefits: प्याज एक ऐसी चीज है जो लगभग हर सब्जी में डाली जाती है. ये सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि गर्मी के मौसम में हमारे शरीर को कई तरह से फायदा भी पहुंचाता है. लेकिन कई लोग इसे खाने का सही तरीका नहीं जानते हैं. अगर यह जान लिया तो लोगों को कई फायदे मिल सकता है.
प्याज खाने का सही तरीका क्या है
अगर कच्चे प्याज को सलाद के रूप में इस्तेमाल करें इससे फायदा मिलता है. अगर इसमें नींबू, नमक, पुदीना और काली मिर्च दें तो ज्यादा बेहतर होगा. यह हमारे शरीर को लू से बचाता है.
अगर हम प्याज का रायता बनाकर पी लें तो यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है. साथ ही इसमें नमक, जीरा और धनिया मिला लें तो यह पाचन क्रिया को भी बेहतर करेगा.
अगर प्याज का रस निकालकर इसमें नींबू और थोड़ा पानी मिलाकर नमक डालें तो यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है. लेकिन प्याज का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. नहीं तो कई सारे नुकसान भी है.
प्याज गर्मी में कैसे मदद करता है?
गर्मी में अक्सर हम थक जाते हैं और शरीर में पानी की कमी हो जाती है. प्याज में ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं, जिससे शरीर अंदर से ठंडा रहता है. जो गर्मी में शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है.
गर्मी में स्किन पर होने वाली खुजली से राहत
प्याज में क्वेरसेटिन और सल्फर मौजूद तत्व शरीर को ठंडा रखता है. इसके अलावा यह एलर्जी या गर्मी से होने वाली खुजली या दानों से रक्षा करता है.
प्याज दिल की सेहत का रखता है ध्यान
गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ता है, जिससे दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है. प्याज में ऐसा तत्व होता है जो खून की नलियों को चौड़ा करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और रक्त का प्रवाह और बेहतर हो जाता है.
शुगर भी कंट्रोल में रहेगी
प्याज में क्रोमियम नाम का तत्व होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है. प्याज डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. साथ ही, ये पेशाब को बढ़ाता है जिससे शरीर का टॉक्सिन बाहर आ जाता है.
मर्दों के लिए भी फायदेमंद
कुछ रिसर्च बताता है कि प्याज का रस पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन नाम के हार्मोन को बढ़ा सकता है. इससे यौन क्षमता, शक्ति और ऊर्जा में सुधार हो सकता है.
Also Read: हेयर स्पा कराने वाली महिलाएं सावधान, अगर कर रहे हैं ये गलती तो देखते ही मुंह फेर लेंगे लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










