Parenting Tips: बच्चों में दिखे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, शरीर में हो रही पानी की कमी की तरफ करते हैं इशारा

Updated:
विज्ञापन
parenting-tips

Pic credits: pexels

Parenting Tips: आज हम आपको बच्चों में दिखाई देने वाले कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको दिखाई दे तो आपको कभी भी इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. गर्मियों के दिनों में दिखाई देने वाले ये लक्षण शरीर में हो रही पानी की कमी की तरफ इशारा करते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: गर्मियों के इन दिनों में हम अपने बच्चों का सही तरीके से ख्याल रखें ये काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. हमारी छोटी सी गलती या फिर लापरवाही हमारे बच्चे के सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है. गर्मियों के इन दिनों में बच्चों में अगर सबसे ज्यादा किसी चीज की परेशानी होती है तो वह है शरीर में हो रही पानी की कमी की समस्या. गर्मियों के इन दिनों में हमारे बच्चे ज्यादा तेजी से डिहाईड्रेटेड होते हैं और अगर इस बात का ख्याल न रखा जाए तो उनकी सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको अपने बच्चे में दिखाई दे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. बच्चे के शरीर में दिखाई दे रहे ये संकेत शरीर में हो रही पानी की तरफ इशारा करते हैं.

रूखे और फटे हुए होंठ

शरीर में हो रही पानी की कमी की सबसे बड़ी निशानी है फटे और रूखे होंठ. अगर आपके बच्चे के होंठ रूखे और फटे हुए दिखाई दे रहे हैं तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि उसके शरीर में पानी की कमी होनी शुरू हो गयी है. जब शरीर में पानी की कमी होती है तो सबसे पहले आपको यही संकेत दिखाई देते हैं.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

कम पेशाब करना

अगर आपके बच्चे बाथरूम जाना कम कर देते हैं या फिर जितनी बार उन्हें बाथरूम जाना चाहिए उतनी बार नहीं जा रहे हैं तो यह भी एक वार्निंग सिग्नल है. अगर आपको ऐसा कुछ दिखाई तो समझ जाएं कि आपके बच्चे के शरीर में पानी की कमी हो रही है और उसे ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की जरूरत है.

गाढ़े पीले रंग का पेशाब होना

गर्मियों के दिनों में आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि उनके पेशाब का रंग क्या है. अगर आपके बच्चे के पेशाब का रंग गाढ़ा पीला है तो यह चेतावनी है कि उसके शरीर में पानी की गंभीर कमी हो रही है. अगर ऐसा हो तो आपको उसे पानी पिलाना शुरू कर देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: मां-बाप की इन आदतों से सभी के सामने शर्मिंदा हो जाते हैं बच्चे, पैरेंट्स से जीवनभर करते हैं नफरत

थकान या फिर काफी ज्यादा नींद

गर्मियों के इन दिनों में अगर आपको आपके बच्चे हद से ज्यादा थके हुए या फिर दिनभर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि उसके शरीर में पानी की कमी हो रही है. शरीर में पानी की कमी होने पर भी आपके बच्चे थके हुए और कम एनर्जेटिक महसूस करते हैं.

सिरदर्द या फिर चिड़चिड़ाहट

बच्चों में चिड़चिड़ाहट और सिरदर्द की समस्या को हमें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. खासतौर पर जब वे खेलकर आ रहे हैं या फिर उन्होंने अपना पसंदीदा काम किया हो. अगर आपके बच्चे के साथ ऐसा हो रहा है तो यह शरीर में हो रही पानी की कमी की तरफ इशारा करता है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: सोने से पहले बच्चों से कही गयी ये बातें उनके दिमाग को कर देती हैं डैमेज, कहीं आप भी तो अनजाने में नहीं कह रहे

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola