Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

pic credits: unsplash

Parenting Tips: आज हम आपको परवरिश के दौरान की जाने वाली कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप करते हैं तो आपके बच्चे जीवन में कभी बेहतर नहीं कर पाते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चो की परवरिश करना आसान काम नहीं है. परवरिश के दौरान माता-पिता को कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है और साथ ही कई गलतियों को करने से भी बचना पड़ता है. कई बार ऐसा होता है कि हमें लगता है कि हम परवरिश के दौरान कोई गलती नहीं कर रहे हैं लेकिन जो हमें प्यार और दुलार लग रहा है वहीं हमारी सबसे बड़ी गलती होती है. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर छोटे बच्चे हैं और अभी उनकी परवरिश चल रही है. आज हम आपको पैरेंट्स की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से उनके बच्चे जीवन के हर पड़ाव में पीछे छूट जाते हैं. तो चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

हद से ज्यादा प्यार और दुलार

अपने बच्चों की परवरिश के दौरान आपको कभी भी उन्हें हद से ज्यादा प्यार और दुलार नहीं देना चाहिए. आपका यही प्यार और दुलार जीवन में आगे चलकर उन्हें जिद्दी बना देता है. अगर आपके बच्चे छोटे है या फिर थोड़े बड़े भी हैं तो आपको उन्हें जरूरत पड़ने पर कठोरता से भी हैंडल करना चाहिए.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: रात में बच्चों के कपड़े घर से बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बेटों के लिए क्यों खास होती है उनकी मां? जानें कारण

निराश होकर बच्चे से कुछ न कहें

सिर्फ बच्चे ही नहीं, कभी कभी बड़े भी निराश हो सकते हैं. लेकिन अगर आपक एक पैरेंट हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप निराशा में आकर अपने बच्चे से कुछ न कह दें. जब आप निराश होकर अपने बच्चे से कुछ कह देते हैं तो इसका सीधा असर उनके मेंटल हेल्थ पर पड़ता है.

गलती करने पर सजा देने से बचें

बच्चे कई बार गलती से या फिर भूल से कुछ कर देते हैं. अगर आपके बच्चे भी ऐसा करें तो आपको उन्हें सजा देने से बचना चाहिए. आपको पहले उन्हें उनकी गलतियां सुधारने का मौका देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो वह अपनी गलतियों से सीखता है.

बच्चा सवाल करे तो परेशान न हों

बच्चे के मन में उत्सुकता होती है ऐसे में कई बार वह आपसे बार-बार सवाल भी कर सकते हैं. अगर आपका बच्चा भी चीजों को सीखने के दौरान आपसे बार-बार सवाल करता है तो आपको परेशान होने की जगह पर शांत होकर उसके सवालों का जवाब देना चाहिए. आपको कभी भी परेशान होकर उसे डांटना नहीं चाहिए.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जितनी छोटी उम्र में हो सके अपने बच्चे को सिखा दें ये चीजें, फ्यूचर की चिंता हो जाएगी खत्म

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola