ePaper

Parenting Tips: बेटों के लिए क्यों खास होती है उनकी मां? जानें कारण

Updated at : 13 Feb 2025 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
parenting tips

pic credits: unsplash

Parenting Tips: आखिर क्यों एक बेटे को सबसे ज्यादा लगाव अपनी मां से होता है? अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल है तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको इसका जवाब कारण के साथ मिलने वाला है.

विज्ञापन

Parenting Tips: मां और बेटे का जो रिश्ता होता है वह बेहद ही खास होता है. भले ही एक बेटा कभी यह बात सभी के सामने न कहे लेकिन अगर वह सच में किसी से सबसे ज्यादा प्यार करता है तो वह कोई और नहीं बल्कि उसकी मां ही होती है. यह एक ऐसा रिश्ता होता है जो पूरी तरह से समझ, भरोसे और प्यार पर टिका हुआ होता है. यह रिश्ता पूरी तरह से इमोशनल होता है और दूसरे किसी भी चीज के लिए जगह नहीं होती है. लेकिन, आखिर यह रिश्ता इतना खास क्यों है? क्यों एक लड़के को सबसे ज्यादा प्यार उसकी मां से होता है? इन सभी सवालों के जवाब इस आर्टिकल के खत्म होते होते आपको मिलने वाले हैं.

बिना किसी शर्त के प्यार

जब एक मां अपने बेटे से प्यार करती है तो इसमें किसी भी तरह का कोई स्वार्थ या फिर शर्त नहीं होती है. एक मां को कभी इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उसका बेटा उसे बदले में क्या देगा या फिर आज जीवन में सफल होता है या नहीं या फिर जीवनभर वह गलतियां ही करता रहेगा. बेटा चाहे जैसा भी हो एक मां उसे खुले दिल से अपनाती है. यह एक सबसे बड़ा कारण होता है कि एक बेटे के लिए उसकी मां सबसे करीब होती है.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: रात में बच्चों के कपड़े घर से बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: हर सुबह अपने बच्चों से जरूर कहें ये बातें

मां से बड़ा सहारा कोई नहीं

एक बेटे के लिए उसकी मां से बड़ा सहारा और कोई नहीं होता है. जब भी वह किसी भी मुसीबत में फंसता है सबसे पहले अपनी मां के पास ही जाता है. एक मां उसे सच्चे दिल से सलाह देती है और चीजों को समझाती भी है. बेटे को पता होता है कि चाहे वह कितनी भी बड़ी मुसीबत में क्यों न फंसा हो उसकी मां उससे उसे बाहर निकाल ही लेगी.

इमोशंस शेयर करना आसान

बेटे बाहर से जितने टफ बनते हैं या फिर दुनिया के सामने जितने स्ट्रांग बनते हैं असलियत में कई बार अंदर से वे उतने ही ज्यादा इमोशनल होते हैं. एक बेटा जब भी अपनी मां के पास जाता है उनसे खुलकर अपनी भावनाओं को शेयर कर पाता है. उसे यह बात पता होती है कि उसकी मां उसके बातों को सुनेगी और समझेगी भी.

केयर और प्यार

एक मां बेटे की देखभाल बचपन से ही करती है. चाहे बात उसके खाने-पीने की हो, पहनावे की हो या फिर वह कब सोएगा और कब उठेगा हर बात की खबर मां को होती है. यह भी एक कारण है जिस वजह से एक बेटा अपनी मां के सबसे सबसे ज्यादा करीब होता है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चे के मन में दबी बातों को चाहते हैं जानना? जरूर पूछे ये सवाल

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola