Parenting Tips: हर सुबह अपने बच्चों से जरूर कहें ये बातें

Updated:
विज्ञापन
parenting tips on healthy conversation

parenting tips on healthy conversation

Parenting Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको हर सुबह अपने बच्चों से जरूर कहना या फिर पूछना चाहिए. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: एक अच्छी पैरेंटिंग के लिए कई चीजें जरूरी होती हैं. सिर्फ अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में डालना या फिर उनकी हर जरूरत को पूरा करना ही एक अच्छी पैरेंटिंग की निशानी नहीं है. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर छोटे बच्चे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चों से हर सुबह कहना या फिर पूछना जरूर चाहिए. जब आप इन बातों को उनसे कहते हैं या फिर पूछते हैं तो इससे हमारा आपसी रिश्ता तो मजबूत होता ही है बल्कि इसके साथ ही हमारे बच्चे हमारे साथ बेहतर तरीके से खुल भी पाते हैं. तो चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

गुड मॉर्निंग

आपको हर सुबह अपने बच्चों से गुड मॉर्निंग कहना चाहिए. जब आप ऐसा करते है तो एक फ्रेश पर्यावरण का निर्माण होता है और आपके बच्चों का मूड भी बेहतर हो जाता है. जब आप सुबह के समय उन्हें गुड मॉर्निंग कहकर विश करते हैं तो इससे उन्हें पूरे दिन के लिए एनर्जी मिल जाती है.

Also Read: Parenting Tips: तेरह साल की उम्र से पहले आने बच्चों को सिखाएं ये चीजें

Also Read: Parenting Tips: दुबला-पतला कहकर अब कोई भी नहीं चिढ़ाएगा आपके बच्चों को, आज ही डायट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

क्या तुम सही तरह से सोये?

अपने बच्चों से हर सुबह यह बात जरूर पूछे कि आखिर वे रात में सही तरीके से सो पाए या फिर नहीं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चों को ऐसा लगता है कि आप उनकी जरूरतों को समझ रहे हैं. आपके इस छोटे से सवाल से उन्हें इस बात का पता लग जाता है कि क्या उन्हें और आराम की जरूरत है या फिर नहीं.

क्या तुम पूरे दिन के लिए तैयार हो?

आपको हर सुबह अपने बच्चों से यह सवाल जरूर करना चाहिए कि आखिर वे पूरे दिन के लिए तैयार हैं या फिर नहीं. आपके इस सवाल से आपके बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है.

Also Read: Parenting Tips: बच्चे की भावनाओं को चोट पहुंचाती है आपके मुंह से निकली ये बातें, जीवनभर भूल नहीं पाते

आज का क्या प्लान है तुम्हारा?

चाहे आपके बच्चे स्कूल जा रहे हों या फिर किसी अन्य एक्टिविटी के लिए तैयारी कर रहें हों, आपको उनसे हर सुबह यह सवाल जरूर करना चाहिए कि आखिर उनका प्लान या फिर शेड्यूल क्या है. जब आप उनसे यह सवाल करते हैं तो वे मेंटल तौर पर पूरी तरह से तैयार हो जाते हैं और उनके अंदर पैदा होने वाली एंग्जायटी भी कम हो जाती है.

आज तुम्हें क्या सीखना या फिर अचीव करना है?

अपने बच्चों को पूरे दिन के लिए छोटे-छोटे गोल्स या फिर इंटेंशन सेट करने के लिए प्रोत्साहित करें. जब आप अपने बच्चे से यह सवाल करते हैं कि आज तुम्हें क्या सीखना या फिर अचीव करना है तो ऐसे में उन्हें अपने ग्रोथ पर फोकस करने का मौका मिलता है. आपके इस सवाल से वे पूरे दिन के लिए मोटिवेटेड भी रहते हैं.

Also Read: Parenting Tips: अपने बच्चों से रोज जरूर पूछे ये 5 सवाल, घटेंगी दूरियां मजबूत होगा रिश्ता

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola