Parenting Tips: तेरह साल की उम्र से पहले आने बच्चों को सिखाएं ये चीजें

parenting tips
Parenting Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चों को किशोरावस्था में कदम रखने से पिछ्ले सिखा देना चाहिए.
Parenting Tips: अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो आपके लिए उन्हें कुछ चीजें सही समय पर सिखाना बेहद ही जरूरी हो जाता है. जब आप इन चीजों को उन्हें सिखाते हैं तो ऐसे में उनके स्किल्स तो डेवलप होते ही बल्कि इसके साथ ही उनके अंदर एक आजादी और जिम्मेदारी की भावना भी जागती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के ही बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चों को किशोरावस्था में कदम रखने से पहले ही सिखा देना चाहिए। ये सभी चीजें जीवन में आगे चलकर उनकी काफी मदद करने वाली हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
कमरा साफ करना
अगर आपके घर पर बच्चे हैं तो आपको उन्हें अपने कमरे की सफाई खुद करनी सिखानी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो उनके अंदर एक जिम्मेदारी की भावना जागती है. आपको अपने बच्चों को हमेशा कमरे को साफ रखना और बिखरी हुई चीजों को समेटना सिखाना चाहिए.
Also Read: Parenting Tips: अनहेल्दी खाकर बार-बार बीमार पड़ रहे बच्चे? इस तरह डालें हेल्दी खाने की आदत
कपड़े धोना
आपको अपने बच्चों को कपड़ों को सही से समेट कर रखना, वाशिंग मशीन चलाना और कपड़ों को खुद धोकर सूखने के लिए डालने जैसी चीजों को जरूर सिखाना चाहिए. अपने बच्चों को इन चीजों को सिखाकर आप उनके अंदर जिम्मेदारी की भावना जगा सकते हैं.
खाना पकाना
अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो ऐसे में आपको उन्हें बेसिक कुकिंग स्किल्स जरूर सिखानी चाहिए. जब आप उन्हें सैंडविच बनाना, अंडे उबालना या फिर चावल पकाना सिखा देते हैं तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता है. इन चीजों को सीखकर वह जरूरत के समय खुद खाना बनाकर खा सकता है.
बर्तन धोना
आपको अपने छोटे बच्चों को झूठे बर्तनों को धोना या फिर उन्हें एक डिशवाशर में लोड करना जरूर सिखाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो उनके अंदर सफाई को लेकर एक पॉजिटिव भावना जागती है.
पैसे संभालना
अगर आपके घर पर बच्चे हैं तो ऐसे में आपको उन्हें पैसे से जुड़ी सभी जरूरी चीजें सिखा देनी चाहिए. आपको अपने बच्चों को बजट बनाना, पैसे बचाना और सही तरीके से पैसों को खर्च करना जरूर सिखाना चाहिए. शुरूआती दौर में जब आप अपने बच्चों को यह सिखाते हैं तो ऐसे में जीवन में आगे चलकर उन्हें काफी मदद मिलती है.
Also Read: Parenting Tips: अपने गुस्साए हुए बच्चों को किस तरह करें शांत? जान लें समय में आएंगे काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










