Paneer Popcorn: मेहमानों को इस बार पकौड़े नहीं, चाय के साथ सर्व करें ये पनीर पॉपकॉर्न

Updated:
विज्ञापन
Paneer Popcorn: मेहमानों को इस बार पकौड़े नहीं, चाय के साथ सर्व करें ये पनीर पॉपकॉर्न

Paneer Popcorn: घर आए मेहमानों के लिए तैयार करना है टेस्टी स्नैक्स तो बनाएं पनीर पॉपकॉर्न. आइए जानते हैं पनीर पॉपकॉर्न को बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Paneer Popcorn: घर आए मेहमानों के लिए हर बार पकौड़े, चिप्स या नमकीन परोस कर बोर हो चुके हैं और कुछ नई और मजेदार रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो पनीर पॉपकॉर्न को बना सकते हैं. पनीर पॉपकॉर्न एक चटपटा और क्रिस्पी स्नैक्स है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. चाय के साथ, पार्टी स्नैक्स के तौर पर या अचानक आए मेहमानों के लिए आप इस रेसिपी को झटपट बना सकते हैं. 

पनीर पॉपकॉर्न बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पनीर- 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • कॉर्नफ्लोर- 3 चम्मच
  • ब्रेडक्रम्ब्स- आधा कप
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • मैदा- 2 चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • चाट मसाला- 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • नींबू का रस- 1 चम्मच

पनीर पॉपकॉर्न को कैसे तैयार करें?

  • पनीर पॉपकॉर्न को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में पनीर के टुकड़े को डाल दें. इसमें आप चुटकी भर नमक और लाल मिर्च पाउडर को डाल दें.
  • अब एक दूसरे बर्तन में आप मैदा, कॉर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसमें आप थोड़ा पानी और नींबू का रस डालकर एक पेस्ट बना लें. इसमें आप पनीर के टुकड़ों को डाल दें.
  • अब एक बर्तन में आप ब्रेडक्रम्ब्स को रख लें.
  • पनीर पॉपकॉर्न बनाने के लिए आप एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप तेल को डाल दें. इसके बाद आप एक-एक करके पनीर के टुकड़ों को लें और ब्रेडक्रम्ब्स में लपेट लें. फिर आप एक-एक करके पनीर के टुकड़ों को तेल डालकर फ्राई कर लें. एक बार में पांच-छह पनीर पॉपकॉर्न को बनाएं. जब ये क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे बाहर निकाल लें. ऊपर से आप काली मिर्च का पाउडर और चाट मसाला को छिड़क दें और इसे सर्व करें. इससे स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा. पनीर पॉपकॉर्न को आप चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola