इस होली बनाएं काली गाजर कांजी, क्रिएटर रूपम की आसान रेसिपी

काली गाजर कांजी (फोटो: इंस्टाग्राम@cookwithrupamsehtya)
होली में घर पर कांजी जरूर बनती हैं. ऐसे में आप इस आर्टिकल की मदद से कुक विथ रूपम के इंस्टाग्राम में शेयर रेसिपी से काली गाजर कांजी होली के दिन घर पर तैयार कर सकते हैं.
होली के दिन हर घर में कई तरह की ड्रिंक बनती हैं. अगर आप इस खास अवसर के लिए कोई ऐसी ड्रिंक की रेसिपी खोज रहे हैं जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सके? तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको बाजार में मिलने वाली महंगी कांजी की बजाय घर पर ही क्रिएटर @cookwithrupamsehtya के इंस्टाग्राम हैंडल में शेयर की गई रेसिपी से बताएंगे 20rs वाली कांजी बनाने की विधि. आप इसे होली के पहले बनाकर रख सकते हैं. इसे बस आपको धूप में 3 दिन रखने की जरूरत होगी.
काली गाजर कांजी बनने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- काली गाजर – 2 (पतली स्लाइस में कटी हुई)
- अगर काली गाजर न मिले तो: 1 नार्मल गाजर + 1 छोटी चुकंदर
- सफेद नमक -1 छोटा चम्मच
- काला नमक – 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- पिसी हुई सरसों (राई पाउडर) – 1-1.5 छोटा चम्मच
- नॉर्मल पानी – 1.5 लीटर
- गुनगुना पानी – आधा लीटर
काली गाजर कांजी कैसे बनती है?
- सबसे पहले आप गाजर को छीलकर पतले-पतले आकार में काट लें.
- अगर आपके पास काली गाजर नहीं है तो आप इसमें चुकंदर और नॉर्मल गाजर इस्तेमाल कर सकते हैं.
- अब आप कटे हुए काली गाजर को एक ग्लास जार में डालें, फिर इसमें आप आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच काला नमक, ½ चम्मच लाल मिर्च और 3 चम्मच पिसी हुई राई डालें.
- अब इसमें 1.5 लीटर पानी और आधा लीटर गुनगुना पानी डालें. लकड़ी की चम्मच से इसे मिक्स करें. अब इसका ढक्कन बंद करके 3 दिन तक धूप में रखें. इसे आप दिन में 2 बार कम से कम लकड़ी की चम्मच से चलाएं. 3 दिन बाद ये बनकर तैयार हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: आप भी करो ट्राई, शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू
यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




