iQOO 15R vs Poco F7: हाई-एंड गेमिंग के लिए कौन-सा फोन है बेस्ट?

आइकू 15R बनाम पोको F7
iQOO 15R और Poco F7 दोनों ही दमदार गेमिंग फोन हैं, लेकिन दोनों की कीमत और पावर में अंतर है. यहां दोनों मॉडल्स के डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस और पावर के बीच कंपेरिजन किया गया है, ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही फोन चुन सकें.
अगर आप गेमर हैं और ऐसा फोन चाहते हैं, जो हाई ग्राफिक्स गेम बिना लैग के चला सके, तो iQOO 15R और Poco F7 दोनों ही मजबूत दावेदार हैं. एक में लेटेस्ट चिपसेट की ताकत है, तो दूसरा कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस देता है. हालांकि, दोनों में फर्क सिर्फ स्पीड का नहीं, कीमत और वैल्यू का भी है. ऐसे में अगर आप भी कन्फ्यूज हैं, कि दोनों में से कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए परफेक्ट रहेगा, तो यहां जानिए दोनों फोन्स के बीच का पूरा कंपेरिजन.
iQOO 15R vs Poco F7: कीमत
दोनों स्मार्टफोन्स की शुरुआती कीमत में 9,000 रुपये का फर्क है. Poco F7 की शुरुआती कीमत जहां ₹35,999 है, तो वहीं iQOO 15R की शुरुआती कीमत ₹44,999 है. ऐसे में बजट के हिसाब से Poco F7 अच्छा ऑप्शन है.
iQOO 15R vs Poco F7: डिजाइन, बिल्ड क्वालिटी और डिस्प्ले
iQOO 15R में एल्युमिनियम एलॉय फ्रेम के साथ ग्लास या प्लास्टिक बैक (कलर के अनुसार) मिलता है. वहीं Poco F7 में एल्युमिनियम फ्रेम और ग्लास बैक मिलता है, जो हर वेरिएंट में एक जैसा है.
डिस्प्ले प्रोटेक्शन कि, बात करें तो Poco F7 में Gorilla Glass 7i की सेफ्टी मिलती है, जो iQOO 15R में नहीं है. हालांकि दोनों फोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी धूल और पानी से सुरक्षा लगभग समान है. बिल्ड क्वालिटी के मामले में Poco F7 थोड़ा आगे नजर आता है, लेकिन उसका गेमर-स्टाइल डिजाइन हर किसी को पसंद आए, यह जरूरी नहीं.
डिस्प्ले क्वालिटी कि बात करें, तो दोनों में शानदार AMOLED स्क्रीन मिलती है, जिनमें डीप ब्लैक और सटीक कलर देखने को मिलते हैं. लेकिन iQOO 15R यहां बाजी मारता है, क्योंकि इसमें ज्यादा रिजॉल्यूशन, हाई रिफ्रेश रेट, बेहतर PWM फ्रीक्वेंसी और ज्यादा ब्राइटनेस मिलती है.
iQOO 15R vs Poco F7: परफॉर्मेंस और गेमिंग
iQOO 15R में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जबकि Poco F7 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है. डेली यूज में दोनों फोन बेहद फास्ट हैं और आपको खास अंतर महसूस नहीं होगा.
लेकिन गेमिंग कि बात करें, तो iQOO 15R आगे है. CPU बेंचमार्क में Snapdragon 8 Gen 5 सिंगल-कोर में करीब 28% और मल्टी-कोर में 43% तेज है. GPU परफॉर्मेंस भी लगभग 14% बेहतर है. इसलिए अगर आपका फोकस हाई-एंड गेमिंग है, तो iQOO 15R बेहतर ऑप्शन होगा.
iQOO 15R vs Poco F7: कैमरा परफॉर्मेंस
दोनों स्मार्टफोन में 50MP+8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. फर्क अपर्चर और सेंसर साइज में है. iQOO का मेन कैमरा थोड़ा वाइड अपर्चर के साथ आता है, जबकि Poco F7 में थोड़ा बड़ा सेंसर मिलता है. ऐसे में दोनों की इमेज क्वालिटी लगभग एक लेवल पर है.
अल्ट्रावाइड कैमरा दोनों में एवरेज लेवल का है और मेन कैमरे जितना इंप्रेसिव नहीं है. सेल्फी कैमरे के मामले में iQOO 15R थोड़ा बेहतर है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है. कुल मिलाकर कैमरा क्वालिटी में iQOO को हल्की बढ़त मिलती है.
iQOO 15R vs Poco F7: बैटरी और चार्जिंग
भारत में iQOO 15R में 7,600mAh बैटरी दी गई है, जबकि Poco F7 में 7,550mAh बैटरी मिलती है. दोनों फोन नॉर्मल यूज में 2 से 3 दिन तक चल सकते हैं.
चार्जिंग स्पीड कि बात करें, तो iQOO 15R 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि Poco F7 90W तक जाता है. यानी दोनों फोन स्पीड में चार्ज हो सकते हैं.
कौन-सा गेमिंग फोन है बेहतर?
अगर आप बेहतरीन डिस्प्ले, ज्यादा पावरफुल गेमिंग परफॉर्मेंस और थोड़ी बेहतर बैटरी चाहते हैं, तो iQOO 15R बेहतर ऑप्शन है.
लेकिन अगर आप कम बजट में शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं और थोड़ा पुराना प्रोसेसर आपके लिए प्रॉब्लम नहीं है, तो Poco F7 अभी भी एक मजबूत और किफायती ऑप्शन बना हुआ है.
आसान शब्दों में कहें तो iQOO 15R ज्यादा पावरफुल है, लेकिन उसकी इसकी कीमत उसके फायदे को कुछ हद तक कम कर देती है. वहीं Poco F7 पैसों के हिसाब से बेहतर वैल्यू देता है.
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10a vs OPPO Reno 15: 50 हजार से कम में कौन सा फोन है ज्यादा दमदार?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




