इस प्रीमिक्स से फटाफट बनाएं नींबू पानी, निकिता ने शेयर की रेसिपी

नींबू पानी प्रीमिक्स (Image- इंस्टाग्राम @nikiiceipe)
गर्मियों में झटपट ठंडा नींबू पानी बनाने के लिए तैयार करें नींबू पानी प्रीमिक्स. नींबू पानी प्रीमिक्स की रेसिपी को क्रिएटर निकिता ने इंस्टाग्राम हैंडल @nikiiceipe पर शेयर किया है.
गर्मियों के मौसम में बाहर धूप से नए के बाद एक गिलास ठंडा-ठंडा नींबू पानी मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. ठंडे नींबू पानी का खट्टा-मीठा स्वाद पलभर में सारी थकान दूर कर देती है. लेकिन हर बार नींबू काटना, उसका रस निकालना और चीनी घोलना थोड़ा झंझट भरा और समय लेने वाला काम लग सकता है. ऐसे में अगर नींबू पानी झटपट तैयार मिल जाए तो मजा ही जाए. अगर आप भी तुरंत नींबू पानी बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप नींबू प्रीमिक्स बनाकर झट से नींबू पानी तैयार कर सकते हैं. चाहे खुद पीना हो या मेहमानों को सर्व करना हो प्रीमिक्स को में पानी मिलाइए, बर्फ डालिए और नींबू पानी का मजा लीजिए. नींबू पानी प्रीमिक्स को बनाने के बारे की रेसिपी क्रिएटर निकिता ने शेयर की है. आइए जानते हैं नींबू पानी प्रीमिक्स को तैयार करने का आसान तरीका.
नींबू पानी प्रीमिक्स बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- नींबू का रस- 1 कप
- चीनी- 3 कप
- नमक- 2 छोटे चम्मच
- काला नमक- 3 बड़े चम्मच
नींबू पानी प्रीमिक्स को कैसे तैयार करें?
- नींबू पानी प्रीमिक्स को तैयार करने के लिए आप एक थाली में नींबू के रस को डाल दें.
- इसके बाद आप इसमें चीनी को डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें.
- इस मिश्रण को आप 4-5 दिन के लिए पंखे के नीचे सुखाएं. इसे अच्छे से ड्राई कर लें.
- फिर मिक्सर जार में मिश्रण को डाल दें. इसमें काला नमक और नमक को डालकर बारीक पीस लें.
- इसे आप कांच के बोतल में आप इसे स्टोर करके रख लें. जब मन हो नींबू पानी पीने का तो गिलास में इस पाउडर को डालें और ठंडा पानी डालकर मिक्स कर दें.
यह भी पढ़ें: समोसे का कोन नहीं बन पाता? इस होली बनाएं यूनिक डिजाइन वाला रिबन समोसा
यह भी पढ़ें: इस होली मिठाई में घोलें नया रंग – ऑरेंज रसमलाई से जीतें सबका दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










