शेफ कुणाल कपूर की रेसिपी से तैयार करें गर्म छोले सलाद 

Updated:
विज्ञापन
chole salad recipe

छोले सलाद (फोटो: इंस्टाग्राम @chefkunal)

अब आपको बाहर के स्ट्रीट फूड खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, शेफ कुणाल कपूर के इंस्टाग्राम में शेयर की गई रेसिपी से बनाएं गरमा-गरम छोले सलाद.

विज्ञापन

अगर आप स्नैक्स के टाइम जल्दी बन जाने वाली रेसिपी की तलाश में रहते हैं, तो आप गर्म छोले सलाद ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाना बहुत आसान है और खाने में इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब लगता है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में शेफ कुणाल कपूर के इंस्टाग्राम @chefkunal में शेयर की गई रेसिपी से टेस्टी छोले सलाद बनाने की रेसिपी. 

छोले सलाद बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • प्याज – 2 लंबाई में कटे हुए 
  • लाल शिमला मिर्च – 1 बड़ा पतले स्लाइस में कटे हुए 
  • टमाटर – 1 कटे हुए पतले स्लाइस में 
  • जैतून तेल – 2 चम्मच 
  • जीरा – 1 चम्मच 
  • कटे हुए लहसुन – 2 चम्मच 
  • नमक – थोड़ा 
  • काला नमक – 3 चौथाई चम्मच 
  • छोले मसाला – आधा चम्मच 
  • कश्मीरी मिर्च पाउडर – 1 और 1 चौथाई 
  • उबले हुए काबुली चना – 2 कप 
  • चाट मसाला – 1 चम्मच 
  • धनिया पत्ता – थोड़ा सा 
  • नींबू – 2 

छोले सलाद बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप अब एक पैन को गर्म करें, अब आप इसमें जैतून का तेल डालें, तेल गर्म होने के बाद आप इसमें जीरा और प्याज डालें, फिर आप लहसुन डालकर धीमी आंच पर 30 सेकंड पकाएं. 
  • अब आप इसमें शिमला मिर्च और टमाटर एक साथ डालकर इसे आप तेज आंच पर थोड़ा टॉस करें. इसे आप ब्राउन या मैश न करें. 
  • इसके बाद आप इसमें नमक, काला नमक, छोले मसाला और थोड़ा सा कश्मीरी मिर्च पाउडर डालकर आंच बंद कर दें. आंच बंद करने के बाद आप इसे टॉस करें. 
  • अब आप इसमें उबला हुआ काबुली चना डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. एक बात का ध्यान करें चना उबालते समय नमक जरूरत अनुसार डालें जिससे चना अच्छे से उबल जाएं. 
  • सलाद के ऊपर से चाट मसाला, धनिया पत्ता और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें. नींबू का रस ज्यादा मिक्स करने से स्वाद बहुत अच्छा आएगा. अब तैयार है आपका छोले सलाद. 

शेफ के टिप्स अपनाएं 

  • लाल शिमला मिर्च का इस्तेमाल करें, हरी मिर्च इस रेसिपी के लिए ज्यादा तीखी हो सकती हैं. 
  • सब्जियों को पकाते समय मैश न करें बस इसे तेज आंच पर हल्का सा टॉस करें. 
  • छोले का लाल रंग देखकर घबराएं नहीं, ये सिर्फ कश्मीरी लाल मिर्च की वजह से है, जो छोले का टेस्ट और खुशबू बनाने के लिए देती है, ये खाने में बिल्कुल भी तीखी नहीं होती हैं. 

यह भी पढ़ें: इस होली बनाएं काली गाजर कांजी, क्रिएटर रूपम की आसान रेसिपी  

यह भी पढ़ें: आप भी करो ट्राई, शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola