TMC के पूर्व विधायक पार्थ चटर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, SSC भर्ती घोटाले में ईडी ने किया तलब

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

पार्थ और अर्पिता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bengal News: ईडी ने जुलाई 2022 में भर्ती भ्रष्टाचार मामले में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया था. हालांकि, ईडी ने इस मामले में पार्थ या अर्पिता से पहले कभी पूछताछ नहीं की है.

विज्ञापन

Bengal News: कोलकाता. पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्य मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी प्रेमिका अर्पिता मुखर्जी की मुश्किलें बढ़नेवाली है. ईडी ने एसएससी भ्रष्टाचार मामले दोनों को पूछताछ के लिए तलब किया हैं. ईडी इस मामले की 2022 से जांच कर रही है. दोनों को इस महीने की 16 से 18 तारीख के बीच तलब किया गया है. पार्थ और अर्पिता को जुलाई 2022 में प्राथमिक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल दोनों जमानत पर रिहा हैं.

विज्ञापन

दो फ्लैटों से मिले थे 50 करोड़ नकद

अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में बताया जाता है कि ईडी ने अर्पिता के दो फ्लैटों से लगभग 50 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे. इसके तुरंत बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था. बाद में, सीबीआई के एसएससी और प्राथमिक भर्ती भ्रष्टाचार मामलों में भी पार्थ को गिरफ्तार दिखाया गया. हालांकि, ईडी ने एसएससी भ्रष्टाचार मामले में पार्थ या अर्पिता से पहले कभी पूछताछ नहीं की. इस महीने पार्थ-अर्पिता के अलावा इस मामले की जांच में कई और लोगों को तलब किया गया है. कई नौकरी चाहने वालों के बयान दर्ज करने की भी योजना है.

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दोनों को मिली हुई है जमानत

पिछले साल नवंबर में, पार्थ सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद तीन साल और तीन महीने बाद घर लौटे थे. दिसंबर में, पार्थ विजय केतन स्थित नकटला स्थित अपने आवास के बाथरूम में गिर गए और उनके बाएं हाथ में चोट लग गई. बाईपास के पास एक अस्पताल में 25 दिनों तक इलाज कराने के बाद, निलंबित तृणमूल विधायक पार्थ 31 दिसंबर को घर लौट आए. दूसरी ओर, अर्पिता को दो साल और तीन महीने जेल में बिताने के बाद नवंबर 2024 में जमानत मिली. हालांकि, उन्हें सीबीआई के किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया था.

Also Read: बंगाल के बांकुरा में भाजपा और टीएमसी के बीच झड़प, विधायक ने SP कार्यालय को घेरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola