West Bengal Weather Alert: कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल पर मंडराया संकट, जानें पूजा से पहले किन जिलों में होगी भारी बारिश
बारिश के बीच स्कूटी से जाते 2 लोग.
दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में भारी बारिश की आशंका है. उत्तरी अंडमान सागर में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र तटीय इलाकों के लिए चिंता का सबब है. मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है.
कोलकाता: क्या निम्न दबाव का क्षेत्र दुर्गा पूजा को तर-बतर कर देगा. क्या सितंबर के अंत तक एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र कोलकाता समेत पूरे बंगाल को डुबो देगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान चिंताजनक है. उत्तरी अंडमान सागर में आज ही एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है. तब क्या होगा. मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर के आखिरी सप्ताह में फिर से भारी बारिश की संभावना है. तटीय क्षेत्रों के लिए 23 सितंबर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
कहां बन रहा निम्न दबाव
आज उत्तरी अंडमान सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. यह निम्न दबाव क्षेत्र मजबूत होकर ओडिशा-आंध्र तट की ओर बढ़ेगा. बाद में यह बिहार से सटे उत्तर प्रदेश की ओर चला जाएगा. इस निम्न दबाव क्षेत्र के कारण भारी बारिश की संभावना है. बंगाल के दक्षिण 24 परगना, दमदम और झाड़ग्राम के लिए 24 सितंबर को पहले ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की जा चुकी है.
कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम
आज कोलकाता में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है. बारिश के साथ गरज भी हो सकती है. आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा. हालांकि, हवा में सापेक्ष आर्द्रता 97 प्रतिशत तक रहेगी, जिसके कारण बारिश न होने पर असहनीय गर्मी महसूस होगी.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अगले तीन दिनों तक बारिश से राहत नहीं
कोलकाता के अलावा, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुरा, नादिया, बर्धमान और मुर्शिदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अगले तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है. आज उत्तर बंगाल में भी बारिश का पूर्वानुमान है. दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, अलीपुरदुआर और कूच बिहार में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी.
Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए