सर्दियों में पालक पनीर से घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी कुलचा

Palak Paneer Kulcha: अगर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहते हैं, तो ये पालक पनीर कुलचा की रेसिपी घर पर बनाकर जरूर ट्राई करें.
Palak Paneer Kulcha: ठंड के सीजन में पालक से बना कुलचा ट्राई नहीं किया तो क्या किया? जी हां, आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए है पालक पनीर कुलचा बनाने की रेसिपी जिसे खाते ही आप रेस्टोरेंट का स्वाद भूल जाएंगे.
पालक पनीर कुलचा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? (Palak Paneer Kulcha Recipe in Hindi)
आटे के लिए
- मैदा – 2 कप
- दही – आधा कप
- चीनी – 1 छोटा चम्मच
- बेकिंग पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
- तेल – 1 बड़ा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- गुनगुना पानी – आवश्यकतानुसार
स्टफिंग के लिए
- बारीक कटा हुआ पालक – 1 कप
- कद्दूकस किया हुआ पनीर – 1 कप
- हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1-2
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
- चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- बारीक कटा हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
पालक पनीर कुलचा बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप एक बर्तन में मैदा छानकर नमक, चीनी, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं, फिर दही और तेल डालें. अब आप इसे गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथकर दो घंटे के लिए ढककर रखें.
- अब पालक को धोकर पूरा पानी निकाल लें, इसे बारीक काट लें. अब आप इसमें कद्दूकस किया पनीर, हरी मिर्च, लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक और हरा धनिया मिलाकर हल्की सूखी स्टफिंग तैयार करके अलग रख दें.
- आटे की लोई बनाकर हल्का बेलें, इसके बीच में दो चम्मच स्टफिंग रखें और किनारे बंद करके धीरे-धीरे बेलकर कुलचा का शेप दें.
- अब गर्म तवे पर कुलचा की एक तरफ पानी लगाकर रखें, इससे हल्का बुलबुले आने पर तवा उल्टा कर गैस पर सेकें या घी लगाकर दोनों तरफ सुनहरा और हल्का क्रिस्पी पकाएं.
- तैयार हुए गरमा-गरम पालक पनीर कुलचा पर मक्खन लगाकर तुरंत परोसें, इसे आप छोले, दही, हरी चटनी या अचार के साथ परोसने से स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
यह भी पढ़ें- Beetroot Roti Recipe: रोज के नाश्ते को बनाएं खास, तैयार करें हेल्दी बीटरूट रोटी
यह भी पढ़ें- How To Make Perfect Gol Roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










