Numerology: पत्नी के लिए बेस्ट हसबैंड होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, परिवार की करते हैं सेवा

numerology (ai image)
Numerology: आज हम आपको इस आर्टिकल में उन 4 तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं. तो चलिए जानते हैं इनके स्वभाव के बारे में विस्तार से.
Numerology: अंक ज्योतिष हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, क्योंकि इसके अनुसार हर व्यक्ति की जन्म तिथि में उसके जीवन से जुड़े कई रहस्य छुपे होते हैं. इस विद्या के अनुसार, जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर जो अंक प्राप्त होता है, उसे मूलांक कहा जाता है. यह मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोच, व्यवहार और भविष्य की दिशा को दर्शाता है. माना जाता है कि हर मूलांक पर किसी न किसी ग्रह का प्रभाव होता है, जो व्यक्ति की प्रकृति और जीवन के निर्णयों को प्रभावित करता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में उन 4 तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, अपनी पत्नी को रानी बनाकर रखते हैं.
ये हैं मूलांक और जन्मतिथि
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 4, 13, 22 और 31 को हुआ है, उनका मूलांक 4 निकलता है. मूलांक 4 का ग्रह स्वामी राहु होता है.
यह भी पढ़ें- Numerology: दोस्तों को कभी अकेले नहीं छोड़ते इस मूलांक में जन्में लोग, हर महफिल की होते हैं जान
कैसे होते हैं मूलांक 4 के लोग?
- मूलांक 4 के लोग अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं, उन्हें अपने घर की रानी बनाकर रखते हैं. इसके अलावा, ये अपने परिवार के साथ अपने ससुराल के लोगों का भी बेहद ख्याल रखते हैं.
- मूलांक 4 के लोग अपने रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं. ये हर विचार पर दूसरों के मुकाबले अपनी अलग राय रखते हैं. इसके अलावा, ये अपने परिवार और पत्नी के इजाजत से काम करना पसंद करते हैं.
- मूलांक 4 के लोग अपनी पत्नी की हर जरूरतों को पूरा करते है. इसके अलावा, ये मीडिया, कला और हर क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं.
यह भी पढ़ें- Numerology: गहरे राज दिल में दफन किए रहती हैं इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










