इस होली सिंपल कुर्ती से पाएं ग्रेसफुल लुक, इन तरीकों से करें स्टाइल

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 27 Feb 2026 12:16 PM

विज्ञापन

कुर्ती स्टाइलिंग टिप्स (AI Image)

होली पर आप भी कुर्ती को स्टाइल करने के टिप्स ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स.

विज्ञापन

रंगों का त्योहार अब जल्दी ही आने वाला है. आप भी होली फंक्शन में शामिल होने जा रही हैं और कुर्ती पहनना का सोच रहीं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. इस बार आप होली में सिंपल कुर्ती को थोड़ी-सी स्मार्ट स्टाइलिंग और सही एक्सेसरीज के साथ पहनकर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं. 

कलरफुल दुपट्टे से करें स्टाइल 

कलरफुल दुपट्टा आपके लुक को पूरे से चेंज करने में मदद करता है. आपका सूट या कुर्ती सिंपल है तो इस पर आप चमकीला, प्रिंटेड या कढ़ाई वाला दुपट्टा डालते ही लुक में जान आ जाती है. आप बांधनी, फुलकारी या मल्टीकलर दुपट्टा कैरी कर सकती हैं. व्हाइट कुर्ती के साथ आप डार्क ब्लू कलर या डार्क पिंक कलर का दुपट्टा भी कुर्ती के साथ ले सकते हैं. 

लेस वर्क का करें इस्तेमाल 

अगर आपकी सिंपल कुर्ती आपको थोड़ी बोरिंग लगने लगी है, तो उसे नया और ट्रेंडी लुक देने के लिए लेस वर्क एक अच्छा आइडिया है. आप कुर्ती को सुंदर बनाने के लिए लेस वर्क का इस्तेमाल कर सकती हैं. आप कुर्ती के घेर (नीचे के बॉर्डर) पर चौड़ी या पतली लेस लगाकर उसे फेस्टिव लुक दे सकती हैं या बाजू में लगाकर कुर्ती को नया बना सकती हैं. 

श्रग का करें यूज

अगर आप अपनी सिंपल कुर्ती को थोड़ा स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो आप इसे श्रग के साथ पहन सकती हैं. श्रग आपके आउटफिट में लेयरिंग जोड़ता है. सफेद या सॉलिड रंग की कुर्ती के साथ फ्लोरल या प्रिंटेड श्रग बहुत अच्छा लगता है. आप लॉन्ग या शॉर्ट श्रग को पहन सकती हैं. 

एक्सेसरीज पहनें 

कुर्ती के साथ सही एक्सेसरीज आपके पूरे लुक को बेहद आकर्षक और स्टाइलिश बना सकती हैं. सिंपल कुर्ती के साथ आप ऑक्सीडाइज्ड झुमके या बड़े स्टेटमेंट ईयररिंग्स को पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकते हैं. हाथों में आप चूड़ियां या कंगन पहनकर आप अपने लुक को पूरा करें.

मेकअप और हेयरस्टाइल 

किसी भी आउटफिट का पूरा लुक तभी निखरता है जब उसके साथ सही मेकअप और हेयरस्टाइल चुना जाए. आप कुर्ती के साथ हल्का और नेचुरल मेकअप रखें. हेयरस्टाइल में आप सिंपल चोटी, हाफ-टाई हेयरस्टाइल या लो बन ट्राई कर सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: Red Bangles Design: हाथों में स्टाइल और ग्लैमर बढ़ाएं, यहां देखें लाल चूड़ियों के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन

यह भी पढ़ें: Latest Bangles Design: चूड़ियों की खनक से कहर ढाए हर जगह, ट्राई करें ये लेटेस्ट बैंगल्स डिजाइन

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola