Navratri 2025 Day 5 Maa Skandamata Bhog: नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को अर्पित करें ये खास भोग, खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार
Published by : Priya Gupta Updated At : 26 Sep 2025 8:34 AM
navratri day 5
Navratri 2025 Day 5 Maa Skandamata Bhog: शारदीय नवरात्रि के 5वें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती हैं. आइए जानें इस दिन मां को किस चीज का भोग लगाएं.
Navratri 2025 Day 5 Maa Skandamata Bhog: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुकी है. आज नवरात्रि का पांचवां दिन है, जो मां स्कंदमाता की उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है. मां स्कंदमाता को करुणा और ममता की देवी माना जाता है, उनकी पूजा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है. श्रद्धा और भक्ति से चढ़ाया गया भोग से मां प्रसन्न होती हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में समृद्धि, सुख और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. तो आज हम इस लेख में जानेंगे कि इस दिन मां स्कंदमाता को क्या भोग लगाएं?
मां स्कंदमाता को क्या भोग लगाएं?
मां स्कंदमाता को प्रसन्न करने के लिए केले के अलावा और भी कई भोग अर्पित किए जा सकते हैं.
- केसरिया खीर – दूध, चावल और केसर से बनी खीर अर्पित करने से मां बहुत प्रसन्न होती हैं.

- बेसन के लड्डू – पीले रंग के ये लड्डू मां स्कंदमाता के प्रिय माने जाते हैं.

- मीठे पीले चावल – गुड़, घी और हल्दी से बने मीठे चावल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है.

- नारियल की मिठाई – नारियल बर्फी या नारियल लड्डू भी भोग में शामिल कर सकते हैं.

- मखाना खीर – दूध, मखाने और मेवे से बनी खीर भोग के लिए उत्तम है.

- मौसमी फल – इस दिन केले का भोग लगाना बहुत अच्छा माना जाता है. केले के साथ सेब, अमरूद, पपीता आदि फल भी भोग में अर्पित किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Navratri 2025 Third Day Bhog: मां चंद्र घंटा को लगाएं पंचामृत का भोग, घर में नहीं होगी धन-धान्य की कमी
यह भी पढ़ें- Makhana Kheer Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये सुपर टेस्टी मखाना खीर, स्वाद ऐसा कि हर किसी को रहेगा याद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










