Navratri 3rd Day Maa Chandraghanta Bhog: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को चढ़ाएं ये भोग, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन
navratri bhog recipe

navratri bhog recipe (AI IMAGE)

Navratri 3rd Day Maa Chandraghanta Bhog: आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है, इस दिन आप मां चंद्रघंटा को भोग अर्पित करने के लिए केसर का खीर बना सकते हैं.

विज्ञापन

Navratri 3rd Day Maa Chandraghanta Bhog: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व है. हर भक्तजन इस दिन मां को प्रसन्न और आशीर्वाद पाने के करने के लिए भोग अर्पित करते हैं. ऐसे में आप मां चंद्रघंटा को केसर की खीर का भोग लगा सकते हैं. इस आर्टिकल के माध्यम से आइए जानते हैं नवरात्रि के तीसरे दिन के लिए केसर का खीर बनाने की विधि. 

मां चंद्रघंटा को भोग लगाने के लिए केसर खीर रेसिपी

सामग्री 

  • दूध -1 लीटर 
  • चावल – ½ कप (धोकर 30 मिनट भिगोए हुए)
  • चीनी – स्वादानुसार
  • केसर – 7–8 धागे (2 चम्मच गुनगुने दूध में भिगोए हुए)
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  • काजू, बादाम और पिस्ता – 8–10 (कटे)
  • किशमिश – 1 चम्मच 

यह भी पढ़ें- Sabudana Pulao Recipe For Navratri Vrat: नवरात्रि व्रत स्पेशल, घर पर ऐसे बनाएं साबूदाना पुलाव, नोट करें बनाने की विधि 

यह भी पढ़ें- Navratri 2025 Third Day Bhog: मां चंद्र घंटा को लगाएं पंचामृत का भोग, घर में नहीं होगी धन-धान्य की कमी 

बनाने की विधि 

  • सबसे पहले दूध को एक भारी तले वाले बर्तन (कड़ाही) में उबाल लें. 
  • जब दूध उबलने लगे तो इसमें भीगे हुए चावल डालें. 
  • धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए चावल को दूध में पकाएं. 
  • जब चावल अच्छे से पक जाए और दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी डाल दें. 
  • अब इसमें भिगोया हुआ केसर दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद इलायची पाउडर, बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश डालें. 
  • इसे 5–7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं, जिससे सब फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं. 
  • अब गैस बंद कर दें और खीर को ठंडा या गर्म, दोनों तरह से भोग में चढ़ा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Special Recipe: नवरात्रि में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये स्पेशल व्रत रेसिपी, खाने वाले बार-बार बनाने की करेंगे डिमांड

यह भी पढ़ें- Dahi Aloo Recipe For Navratri Vrat: नवरात्रि व्रत में बनाएं बिना प्याज-लहसुन के ये सुपर टेस्टी दही आलू रेसिपी, स्वाद और सेहत दोनों का है बेहतरीन कॉम्बिनेशन

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola