Sabudana Pulao Recipe For Navratri Vrat: नवरात्रि व्रत स्पेशल, घर पर ऐसे बनाएं साबूदाना पुलाव, नोट करें बनाने की विधि

navratri special sabudana pulao (AI image)
Sabudana Pulao Recipe For Navratri Vrat: आज हम आपको इस लेख में नवरात्रि स्पेशल साबूदाना पुलाव बनाने के बारे में बताएंगे. इसे बनाने में आपको लहसुन-प्याज की जरूरत नहीं होंगी, व्रत को ध्यान में रखते हुए इस रेसिपी को आप आसानी से तैयार कर सकते है.
Sabudana Pulao Recipe For Navratri Vrat: आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ-साथ लोग व्रत रखकर इस पावन पर्व को और भी खास बनाते हैं. व्रत में साबूदाना से बनी कई तरह की डिश आपने जरूर खाई होंगी, जैसे – साबूदाना खीर, साबूदाना वड़ा और साबूदाना खिचड़ी. इन्हीं में से एक स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी है साबूदाना पुलाव. ये रेसिपी नवरात्रि व्रत के लिए बिल्कुल परफेक्ट है क्योंकि इसमें भरपूर एनर्जी देने वाला साबूदाना, मूंगफली का कुरकुरा और आलू का स्वाद मिला होता है. ये डिश हल्का होने के साथ-साथ यह पेट भरने वाला भी है और झटपट तैयार हो जाता है. चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
साबूदाना पुलाव बनाने के लिए सामग्री
- साबूदाना – 1 कप (6–7 घंटे या रात भर भिगोया हुआ)
- मूंगफली – 2 चम्मच (भुनी हुई)
- आलू – 2 (उबले हुए और छोटे टुकड़ों में कटे)
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
- जीरा – 1 चम्मच
- घी या तेल – 2 चम्मच
- सेंधा नमक (स्वादानुसार)
- नींबू रस – 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया (गार्निश के लिए)
साबूदाना पुलाव बनाने की विधि
- सबसे पहले भीगे हुए साबूदाने को छलनी में डालकर सारा पानी निकाल दें.
- अब एक कढ़ाई या पैन में घी गरम करें और उसमें जीरा तड़काएं.
- अब कटी हुई हरी मिर्च और आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- इसके बाद इसमें मूंगफली डालकर 1–2 मिनट भूनें.
- अब इसमें भीगा हुआ साबूदाना और सेंधा नमक डालें.
- इसे हल्की आंच पर 4–5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं, जब तक दाने अच्छे से दिखें नहीं.
- लास्ट में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब तैयार है आपका गरमा-गरम साबूदाना पुलाव.
यह भी पढ़ें- Makhana Kheer Recipe: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये सुपर टेस्टी मखाना खीर, स्वाद ऐसा कि हर किसी को रहेगा याद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










