इस होली घर पर परफेक्ट गुजिया बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

गुजिया बनाने के टाइम अगर आपसे भी होती हैं गलती, तो इस आर्टिकल से जानें परफेक्ट गुजिया बनाने का तरीका.
होली के दिन गुजिया हर घर की सबसे पसंदीदा और खास मिठाई होती है. ऐसे में कई बार घर पर गुजिया बनाते समय सही तरीका और टिप्स न पता होने की वजह से गुजिया या तो फट जाती हैं, नरम रह जाती हैं या स्वाद अच्छा नहीं आ पाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल से जानिए होली के खास मौके पर परफेक्ट गुजिया बनाने के आसान टिप्स, जिससे आपकी गुजिया परफेक्ट बनेगी और खाते ही हर कोई आपकी तारीफ करेगा.
आटा गूंथने के टिप्स
सबसे पहले मैदा में घी अच्छी तरह मिक्स करके मिलाएं. इसके बाद पानी थोड़ा-थोड़ा डालकर सॉफ्ट आटा गूंथें. आटे को 20-25 मिनट ढककर रखें.
भरावन (स्टफिंग) बनाने के टिप्स
गुजिया बनाने के लिए आप खोया धीमी आंच पर भूनें, इसका रंग नहीं बदलना चाहिए. सूजी का गुजिया बनाने के लिए इसे हल्के आंच पर भूनें, जिससे भरावन दानेदार बने. चीनी पाउडर हमेशा ठंडा होने पर मिलाएं. इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स बारीक कटे होने चाहिए. भरावन बिल्कुल ठंडा होना चाहिए, तभी गुजिया सही से भरेगा.
गुजिया भरने और बंद करने के टिप्स
आटे की लोई पूरी जैसी बेलें. ज्यादा भरावन न भरें, इससे गुजिया फट जाता है. किनारों पर पानी लगाकर अच्छे से बंद करें. फोल्ड करते समय डिजाइन बनाएं.
तलने के टिप्स
गुजिया बनाने के समय तेल धीमी आंच पर गर्म करें. धीमी आंच पर गुजिया क्रिस्पी बनेगी. गुजिया तेल में डालने के बाद बार-बार पलटें नहीं. एक साथ ज्यादा गुजिया न डालें.
सजाने के टिप्स
तली हुई गुजिया को आप एक प्लेट में निकालकर रखें. सजाने के लिए आप ऊपर से हल्की सी चीनी पाउडर छिड़कें, बीच में थोड़ा सा कुटा हुआ पिस्ता डालें और 2–3 केसर के धागे ऊपर से रखकर सजाएं.
यह भी पढ़ें: होली के मौके पर बनाएं मावा गुजिया, सबको आएगा खूब पसंद
यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










