होली के मौके पर बनाएं मावा गुजिया, सबको आएगा खूब पसंद 

Updated:
विज्ञापन
होली के मौके पर बनाएं मावा गुजिया, सबको आएगा खूब पसंद 

Holi Special Mawa Gujiya: होली के खास मौके पर आप घर पर मावा गुजिया तैयार कर सकते हैं. इस आर्टिकल से जानिए मावा गुजिया बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Holi Special Mawa Gujiya: होली के दिन अधिकतर घरों में तरह-तरह की मिठाईयां बनती हैं. आप भी इस होली में मेहमानों और घरवालों के लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं तो होली स्पेशल मावा गुजिया बना सकते हैं. आइए बताते हैं आपको इसे तैयार करने का आसान तरीका. 

मावा गुजिया बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मैदा – 2 कप
  • घी – आधा कप 
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • नमक – एक चुटकी 
  • तेल – जरूरत अनुसार (तलने के लिए)
  • भरावन के लिए
  • मावा (खोया) – 1 कप
  • पाउडर चीनी – आधा कप
  • काजू – 10-12 (बारीक कटे हुए)
  • बादाम – 10-12 (बारीक कटे हुए)
  • किशमिश – आधा छोटा कप 
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच
  • चाशनी के लिए 
  • चीनी – 1 कप
  • पानी – आधा कप
  • केसर – 2-3 धागे 
  • इलायची पाउडर आधा चम्मच 

मावा गुजिया बनाने की विधि क्या है?

  • एक बर्तन में मैदा लें और इसमें आधा कप घी डालें. इसे हाथ की मदद से मिलाएं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. गूथें हुए आटे को ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें. 
  • अब आप एक कड़ाही में हल्का घी डालें, फिर इसमें मावा डालकर हल्का भूनें. अब भुने मावा में चीनी, कटे हुए मेवे (काजू-बादाम), किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा होने दें, जिससे गुजिया बनाने के समय भरना आसान हो. 
  • इसके बाद आप गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. हर लोई को बेलन की मदद से पूरी की शेप में बेलें. इसके बीच में तैयार हुआ भरावन रखें. फिर किनारों को थोड़े पानी की मदद से अच्छे से बंद करें. आप चाहें तो किनारों को हल्का फोर्क से दबाकर पैटर्न बना सकते हैं. 
  • अब एक कड़ाही में घी गर्म करें, अब इसमें धीमी आंच पर तैयार हुए गुजिया डालकर सुनहरा-भूरा होने तक तलें. जब गुजिया अच्छे से तल जाए तब आप इसे निकालकर एक प्लेट में रखें. 
  • एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर उबालें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तो इसे 2-3 मिनट और उबालें. अब इसमें केसर और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं. अब तैयार हुई गुजिया को बनी हुई चाशनी में 5 मिनट डुबाएं. फिर गुजिया को बाहर निकालकर सर्विंग प्लेट में रखें. इसी तरह आप होली स्पेशल गुजिया घर पर तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई

यह भी पढ़ें: मसालेदार स्नैक्स से बढ़ाएं होली का मजा, इन रेसिपी आइडियाज को करें ट्राई 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola