होली पर साड़ी में दिखें सबसे खास और स्टाइलिश, ट्राई करें ये आइडियाज

अगर आप होली फंक्शन में कुछ खास और अलग पहनना चाहती हैं तो साड़ी एक अच्छा ऑप्शन है. आइए जानते हैं कुछ आइडियाज.
होली में आप भी बेहतरीन लुक पाना चाहती हैं तो आप साड़ी पहन सकती हैं. होली के मौके पर आप हल्के और कम्फर्टेबल फैब्रिक की साड़ी चुन सकती हैं. सफेद, पेस्टल या हल्के रंगों की साड़ी पर गुलाल के रंग और भी निखरकर आते हैं, जिससे आपका लुक और भी आकर्षक बन जाता है. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ साड़ी आइडियाज बताएंगे जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं.
व्हाइट कॉटन साड़ी

व्हाइट कॉटन साड़ी होली के लिए एक क्लासिक चॉइस है. कॉटन फैब्रिक की हल्कापन आपको पूरे दिन कंफर्टेबल रखता है. आप इसे सिल्वर ज्वेलरी, ऑक्सीडाइज्ड झुमके या रंग-बिरंगी चूड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं. आप इसमें सिंपल प्रिंट वाली साड़ी को पहन सकती हैं.
मल्टीकलर साड़ी

मल्टीकलर साड़ी भी होली के लिए अच्छा ऑप्शन है. अलग-अलग शेड्स का खूबसूरत मेल आपके लुक को खास बना देता है. होली के मौके पर ये साड़ी न सिर्फ त्योहार के माहौल से मेल खाती है, बल्कि फोटो में भी बेहद शानदार नजर आती है. इसे आप सिंपल ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं. हल्की ज्वेलरी, सॉफ्ट मेकअप और आरामदायक फुटवियर के साथ यह लुक और भी निखर जाता है.
फ्लोरल प्रिंट साड़ी

फूलों के प्रिंट वाली साड़ी आपके लुक में सॉफ्ट, फेमिनिन और स्प्रिंग वाइब्स जोड़ देती है जो इस मौसम के साथ पूरी तरह मेल खाती है. पेस्टल शेड्स या ब्राइट कलर में फ्लोरल साड़ी देखने में खूबसूरत लगती है. होली के दिन इसे सिंपल प्लेन या मैचिंग ब्लाउज के साथ पहनें जिससे कि प्रिंट उभरकर सामने आए. हल्का, ग्लोइंग मेकअप, सॉफ्ट कर्ल्स या खुला हेयरस्टाइल और छोटे स्टेटमेंट इयररिंग्स आपके पूरे लुक को कंप्लीट कर देंगे. फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहनकर आप अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं.
मिरर वर्क साड़ी

मिरर वर्क साड़ी होली जैसे फेस्टिव मौके के लिए एक शानदार और ग्लैमरस ऑप्शन है. इसमें लगे छोटे-छोटे शीशे साड़ी को हल्की सी चमक और खास आकर्षण देते हैं. अगर आप होली मिलन या डे पार्टी में जा रही हैं, तो हल्की मिरर वर्क वाली को चुन सकती हैं.
यह भी पढ़ें: होली की शाम पहनें ये ड्रेस, हर कोई आपको ही देखता रह जाएगा
यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










