‘हमारे दरवाजे पर तलाक खड़ा है’, The 50 में पति विक्रांत संग झगड़ों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Feb 2026 5:00 PM
मोनालिसा और पति विक्रांत, फोटो- इंस्टाग्राम
The 50 से बाहर होने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ झगड़ों और तलाक की अफवाहों पर खुलकर बात की. जानिए उन्होंने क्या कहा.
The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ अब अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है और जैसे-जैसे आखिरी पड़ाव नजदीक आ रहा है, हर गुजरते दिन के साथ कंटेस्टेंट्स का एलिमिनेशन भी जारी है. इसी बीच हाल ही में शो से बाहर हुई भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में शो के दौरान पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ हुए झगड़ों और तलाक तक पहुंच गई अफवाहों पर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने इस पूरे मामले पर क्या कहा.
रियलिटी शो में कपल्स को किया जाता है जल्दी जज
मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने शो में एक साथ एंट्री की थी. Free Press Journal के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात की चिंता थी कि कैमरे पर उनकी इमेज कैसी दिखेगी, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें पहले से पता था कि शो में उनके बीच झगड़े हो सकते हैं.
उन्होंने कहा कि जब कोई कपल रियलिटी शो में आता है, तो दर्शक अक्सर कैमरे पर दिखाई गई केमिस्ट्री या झगड़ों के आधार पर जल्दी ही यह मान लेते हैं कि उनके रिश्ते में बड़ी समस्या है.
मोनालिसा: ‘झगड़े होंगे लेकिन तलाक नहीं’
मोनालिसा ने साफ शब्दों में कहा कि पति-पत्नी के बीच झगड़े होना बिल्कुल सामान्य बात है और इसका मतलब यह नहीं होता कि रिश्ता टूटने वाला है. उन्होंने कहा, “झगड़े होंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारे दरवाजे पर तलाक खड़ा है.” उनके मुताबिक उनके और विक्रांत के बीच गलतफहमियां होती हैं, लेकिन वे दोनों हमेशा बैठकर अपने मसले सुलझा लेते हैं.
विक्रांत को लेकर लोगों ने कहा ‘टॉक्सिक’
मोनालिसा ने बताया कि शो के हाल के एक एपिसोड में विक्रांत उन्हें धैर्य के साथ हालात समझाते हुए नजर आए थे. हालांकि दर्शकों ने उस पल को अलग तरीके से लिया क्योंकि पूरा कॉन्टेक्स्ट टीवी पर नहीं दिखाया गया था. उन्होंने कहा कि कुछ दर्शकों ने यह भी कहा कि जब उनके पति उन्हें डांट रहे थे तो उन्हें जवाब देना चाहिए था. वहीं कुछ लोगों ने विक्रांत को ‘टॉक्सिक’ भी कहा.
इस पर मोनालिसा ने साफ किया कि यह उनके रिश्ते की आपसी समझ है और उन्हें पता है कि विक्रांत सिर्फ उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे.
‘विक्रांत मजबूत कंटेस्टेंट हैं’
मोनालिसा ने अपने पति की तारीफ करते हुए उन्हें शो का एक मजबूत कंटेस्टेंट बताया. उन्होंने कहा कि विक्रांत इस शो में काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और उन्हें उन पर गर्व है.
कब और कहां देखें शो?
रियलिटी शो The 50 के नए एपिसोड हर दिन रात 10:30 बजे Colors TV पर प्रसारित होते हैं. वहीं इसे रात 9 बजे JioHotstar पर भी देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘लंगर लगा रहता है, आधा पंजाब बैठा है’, कपिल शर्मा के शो को लेकर क्या बोल गए Sunil Pal?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










