स्मार्ट पैरेंट्स बचपन से बच्चों को सिखाते हैं ये जरूरी स्किल्स, क्या आप अपना रहे हैं सही पैरेंटिंग टिप्स?

बच्चों के लिए जरूरी लाइफ स्किल्स AI image
हर पैरेंट चाहता है कि उसका बच्चा भविष्य में सफल और आत्मनिर्भर बने। इसके लिए सिर्फ अच्छी पढ़ाई ही नहीं बल्कि सही लाइफ स्किल्स सीखना भी बेहद जरूरी है. इस आर्टिकल में जानिए 5 ऐसी जरूरी स्किल्स, जिन्हें बचपन से सिखाकर आप अपने बच्चे को कॉन्फिडेंट, जिम्मेदार और जीवन की हर चुनौती के लिए तैयार बना सकते हैं.
हर पैरेंट यह चाहता है कि उनका बच्चा जीवन में आगे चलकर एक बेहतर और सफल इंसान बने. इसके लिए वे अपने बच्चे को हर वह सुविधा देने की कोशिश करते हैं, जिनसे उन्हें लगता है कि उनके बच्चे को फायदा होगा। अगर आप भी एक पैरेंट हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आपके बच्चे का भविष्य कैसा होगा यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि उसने बचपन में क्या सीखा है और उसके एक्सपीरियंस और उसकी आदतें कैसी रही हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लाइफ स्किल्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके अपने बच्चे को सीखना शुरू कर देना चाहिए। जब आप इन स्किल को सिखाते हैं तो आपका बच्चा सिर्फ एक सफल इंसान नहीं बनता है, बल्कि वह जीवन में आने वाली चुनौतियों का भी पूरे कॉन्फिडेंस से सामना कर पाते हैं. तो चलिए इन लाइफ स्किल्स के बारे में जानते हैं विस्तार से जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके अपने बच्चे को सिखा देना चाहिए. आज की ये पैरेंटिंग टिप्स हर माता-पिता के लिए काफी काम की और मददगार साबित होने वाली है.
टाइम मैनेजमेंट
आपको अपने बच्चे को जितना जल्दी हो सके टाइम मैनेजमेंट की वैल्यू सिखा देनी चाहिए. आपके बच्चे के लिए यह काफी ज्यादा फायदा होता है. आप अगर चाहें तो उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए टाइम टेबल बनाने की आदत भी डलवा सकते हैं. उदहारण के लिए होमवर्क करना, खेल-कूद और रेस्ट करने के लिए टाइम सेट करना. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका बच्चा समय का सही इस्तेमाल करके हर काम को करना सीख जाता है.
यह भी पढ़ें: क्यों माता-पिता से दूर हो जाते हैं बच्चे? ये 5 गलतियां हैं जिम्मेदार
जिम्मेदारी और आत्मनिर्भर बनना
छोटे बच्चों को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. इसके लिए आप उन्हें छोटे-छोटे काम सौंप सकते हैं, जैसे कि अपनी किताबें और खिलौने खुद सही जगह पर रखना और घर के कुछ कामों में मदद करना. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका बच्चा समझ जाता है कि हर किसी को अपने कामों का ख्याल खुद ही रखना चाहिए. इसके अलावा उसकी यह आदत उसे खुद पर भरोसा करना भी सिखा देती है. जब आपके बच्चे जिम्मेदारी और आत्मनिर्भर होते हैं तो वे भविष्य के फैसले खुद ले पाते हैं.
प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स
हर बच्चे को ही जीवन में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पैरेंट्स के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे उन्हें तुरंत सॉल्यूशन देने की जगह पर खुद ही सोचने का मौका दें. उदाहरण के लिए, अगर आपके बच्चे को होमवर्क में कोई दिक्कत है तो उससे सवाल पूछकर और सुझाव देकर सॉल्यूशन निकालने के लिए मोटिवेट करें.
यह भी पढ़ें: ये 5 संकेत बताते हैं कि बच्चे को है आपकी जरूरत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
सोशल स्किल और टीमवर्क
अपने बच्चे को दूसरों के साथ किसी भी काम को मिलजुल कर करना और दूसरों की मदद करना जरूर सिखाना चाहिए. उनके अंदर इस स्किल को डेवलप करने के लिए आप उन्हें टीम गेम्स, ग्रुप एक्टिविटी और सोशल प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लेने के लिए मोटिवेट कर सकते हैं. ऐसा करने से उसका सोशल स्किल मजबूत होता है और साथ ही बिजनेस, नौकरी या फिर सोशल इवेंट्स में दूसरों के साथ मिलकर अच्छे से काम कर पाता है
कॉन्फिडेंस और पॉजिटिव थिंकिंग
बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ाना ही उनकी सफलता की चाबी है. अगर आपके बच्चे कुछ अच्छा कर रहे हैं तो उनकी तारीफ करें और अगर गलती कर रहे हैं तो उन्हें गाइड करें. उन्हें यह बात सिखाएं कि गलतियां करना आम बात है लेकिन उनसे सीखना काफी जरूरी. पॉजिटिव थिंकिंग रखने वाले बच्चे जीवन में आ रही कठिनाईयों का सामना बेहतर तरीके से कर पाते हैं और साथ ही हमेशा नई चीजें सीखते रहने के लिए मोटिवेटेड भी रहते हैं.
यह भी पढ़ें: बच्चों को स्मार्ट बनाने के चक्कर में पैरेंट्स कर बैठते हैं ये 5 खतरनाक गलतियां, जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




