बच्चों को स्मार्ट बनाने के चक्कर में पैरेंट्स कर बैठते हैं ये 5 खतरनाक गलतियां, जानें

Updated at : 11 Feb 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
common parenting mistakes to avoid

पैरेंट्स की सबसे आम गलतियां AI image

Parenting Mistakes: अगर आप अपने बच्चे को स्मार्ट और सफल बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले कुछ गलतियों को दोहराने से आपको बचना पड़ेगा. अगर आप समय रहते इन गलतियों को सुधारते नहीं हैं तो आपके बच्चे का करियर तो खराब होता ही है बल्कि साथ ही मेंटल हेल्थ पर भी काफी निगेटिव असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

Parenting Mistakes: हर माता-पिता की यह ख्वाहिश रहती है कि उनका बच्चे जीवन में आगे चलकर स्मार्ट, सफल और एक होशियार इंसान बने. अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए पैरेंट्स बच्चों को हर वह चीज दिलाते हैं जो उन्हें लगता है कि बच्चे के लिए जरूरी है. बच्चे को सफल और स्मार्ट बनाने के चक्कर में कई बार पैरेंट्स अनजाने में ही ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनकी वजह से बच्चे को फायदा तो नहीं होता बल्कि उसके डेवलपमेंट और मेंटल हेल्थ पर बुरा असर जरूर पड़ जाता है. आपके बच्चे के साथ ऐसा न हो इसलिए आज हम आपको 5 ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हर पैरेंट को दोहराने से बचना चाहिए. तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

हर समय बच्चों पर पढ़ाई का दबाव डालना

आज के समय में हर माता-पिता की यही चाहत होती है कि उसका बच्चा हर चीज में टॉप करे. लेकिन लगातार पढ़ाई करने से और अच्छे नंबर लाने के दबाव में उनके दिमाग में काफी ज्यादा स्ट्रेस पड़ता है. आपकी यह छोटी सी गलती बच्चे के कॉन्फिडेंस को खत्म कर देती है और वह पढ़ाई से नफरत भी करने लग जाता है. अगर आप चाहते है कि आपके बच्चे के साथ हो तो उसे बीच-बीच में आराम भी करने दें. इसके अलावा उसे उसकी फेवरेट एक्टिविटीज भी करने का समय दें.

यह भी पढ़ें: बच्चों से ये 3 बातें छुपाईं तो हमेशा के लिए टूट सकता है उनका भरोसा, छोटी सी गलती बन सकती है जिंदगीभर की दूरी का कारण

दूसरों से बच्चों को कम्पेयर करना

अक्सर माता-पिता अपने बच्चे की तुलना दूसरे बच्चों से करने की गलती कर देते हैं. इस तरह की आदत आपके बच्चे को अंदर से इनसिक्योर कर देता है और साथ ही उसे स्ट्रेस में भी डाल देता है. आपको यह बात पता होनी चाहिए कि हर बच्चा अलग और अपने आप में खास होता है. उसकी अपनी कैपिसिटी और कमजोरियां होती है. आपको हमेशा ही अपने बच्चे की कोशिशों की सराहना करनी चाहिए चाहे रिजल्ट पॉजिटिव हो या फिर निगेटिव.

हर चीज में उन्हें आगे बढ़ाने की जिद

कुछ पैरेंट्स में यह आदत होती है कि वे अपने बच्चे को हर एक्टिविटी में ही आगे बढ़ाने की कोशिश करते रहते हैं और उनपर प्रेशर भी डालते हैं. बात चाहे स्पोर्ट्स की हो या फिर कोडिंग और म्यूजिक की, हर चीज में बेस्ट बनने के प्रेशर में बच्चे काफी दब जाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे किसी भी चीज में बेस्ट बनें तो उन्हें अपनी रफ्तार में चीजों को करने का मौका दें.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों की देर रात जागने की आदत से परेशान हैं? पैरेंट्स जरूर अपनाएं ये 4 स्मार्ट ट्रिक्स

बच्चों के इमोशंस को नजरअंदाज करना

स्मार्ट बनाने के चक्कर में कई बार पैरेंट्स अपने बच्चों के इमोशंस और जरूरतों को नजरअंदाज भी करने की गलती कर देते हैं. अगर आपके बच्चे किसी चीज में परेशान या फिर दुखी हैं तो आपके लिए उसकी बातों को सुनना और समझना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आपके बच्चे अपने इमोशंस को दबाने लग जाते हैं तो उनके मेंटल डेवलपमेंट पर काफी निगेटिव असर पड़ता है.

टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया पर नजर न रखना

आज के समय में अगर आप अपने बच्चे को स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो सिर्फ उनकी पढ़ाई पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल वर्ल्ड में भी उन्हें होशियार बनाना आपके लिए जरूरी हो जाता है. कई बार ऐसा भी होता है कि आपके बच्चे अपना कीमती समय स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और विडियो गेम्स पर बर्बाद कर देते हैं. ये चीजें उसके मेंटल हेल्थ पर काफी गहरा और बुरा असर डाल सकती हैं. अगर आप नहीं चाहते हैं कि उनके साथ ऐसा हो तो उन्हें टेक्नोलॉजी को लेकर सही से गाइड करें और बाउंडरीज भी फिक्स करें.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: हंसता-खेलता और कॉन्फिडेंस से भरा होगा बच्चे का पूरा दिन, स्कूल जाने से पहले हर पैरेंट जरूर करें ये 5 काम

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola