ePaper

अगर बनाना है ढाबे जैसा नान, तो ये टिप्स जरूर अपनाएं

Updated at : 17 Feb 2026 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
Naan Making Tips

नान बनाते हुए (AI IMAGE)

Naan Making Tips: घर पर बनाना चाहते हैं होटल और ढाबे जैसा नान तो ये आर्टिकल आपके लिए बेस्ट होगा. यहां दिए गए टिप्स से आप परफेक्ट नान घर पर तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Naan Making Tips: जब भी हम होटल या ढाबा पर खाने के लिए जाते हैं तो सब्जी के साथ नान जरूर ट्राई करते हैं. ऐसे में अगर आपको घर पर नान बनाना है लेकिन समझ नहीं आ रहा इसे सही तरीके से कैसे तैयार किया जाता है? तो इस आर्टिकल में जानिए नान बनाने के बेस्ट टिप्स. 

नान बनाने के लिए सही सामग्री 

नान बनाने के लिए आप हमेशा साफ मैदा लें. दही डालने से नान नरम बनती है. थोड़ा सा तेल या घी आटे में मिलाने से नान ज्यादा सॉफ्ट रहता है. नान फुलाने के लिए थोड़ा सा बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा भी जरूरी होता है, जिससे नान हल्की और फुली बनती है. 

आटा सही तरह से गूंथना

नान का आटा ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए. आटा गूंथने के समय पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालें. गूंथने के बाद आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर ढककर रख दें, जिससे आटा सूखे नहीं और नरम बना रहे. 

आटे को कुछ देर के लिए ढककर रखें 

नान को अच्छा बनाने के लिए आटे को कुछ देर के लिए ढककर रखें. आटे को कम से कम दो घंटे तक ढककर रखें, जिससे नान सॉफ्ट और हल्की बने. 

सही आंच पर पकाना

नान बनाने से पहले तवा या तंदूर अच्छे से गर्म होना चाहिए. तेज आंच पर नान डालने से उसमें बुलबुले बनते हैं और नान अच्छी तरह फूलती है. जब एक साइड नान पक जाए, तो दूसरी साइड पलटकर सेंकें.

ऊपर से बटर लगाना

गरम-गरम नान पर बटर या घी लगाने से स्वाद और भी बढ़ जाता है. अगर आप ऊपर से थोड़ा सा लहसुन या हरा धनिया डाल दें, तो नान और भी स्वादिष्ट बन जाती है. इसी तरह आप घर पर ढाबे जैसा नान तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: How To Make Perfect Gol Roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें- Beetroot Roti Recipe: रोज के नाश्ते को बनाएं खास, तैयार करें हेल्दी बीटरूट रोटी

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola