ePaper

Makeup kit: शादी सीजन के लिए इन 10 प्रोडक्ट से तैयार करें मेकअप किट, हमेशा रहेंगी पार्टी रेडी

Updated at : 23 Jan 2024 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
Makeup kit: शादी सीजन के लिए इन 10 प्रोडक्ट से तैयार करें मेकअप किट, हमेशा रहेंगी पार्टी रेडी

मेकअप हर महिला की पहली पसंद होती है. फंक्शन कोई भी हो मेकअप सबसे जरूरी चीज है जो हर लड़की या महिला की पहली जरूरत होती है. आइये जानते हैं ऐसे 10 प्रोडक्ट के बारे में जो आपके मेकअप किट में होना जरूरी है.

विज्ञापन
undefined

ज्यादातर लोगों के लिए मेकअप का मतलब फेस पाउडर, काजल और लिपस्टिक होता है. कई बार हर दिन के लिए यह सही भी है. लेकिन अगर बात हो अच्छे से रेडी होने की तो ये सामान फीके पड़ जाते हैं. आइये जानते हैं 10 मेकअप प्रोडक्ट के बारे में जो आपके लिए हैं बेस्ट और आपको बनाएगें टिप-टॉप. ये सामान आपके मेकअप किट में जरूर होने चाहिए.

undefined
फाउंडेशन

फाउंडेशन एक ऐसा सामान है जो हल्के इस्तेमाल के साथ ही आपको निखार देता है. लाइटवेट फाउंडेशन आपके मेकअप की पहली शुरूआत है और इसलिए यह किट में बेहद जरूरी है.

undefined
कंसीलर

डार्क सर्कल्स तो आजकल आम बात हो गई है. दिन भर थके होने के बाद अगर आप मेकअप कर रही हैं तो आपको कंसीलर की जरूरत जरूर पड़ेगी. इससे आपके चेहरे के कलर पैचेज छुप जाएंगे और आप खूबसूरत लगेंगी.

undefined
ब्लश

आप हल्का ब्लश लगा कर अपने लुक को इनहैंस कर सकती हैं. इससे सुंदरता में निखार आ जाता है. इसके रंग का चुनाव आप अपने ऑउटफिट और ओकेजन के अनुसार कर सकती हैं.

undefined
हाइलाइटर

पार्टी हो या शादी की फंक्शन हाइलाइटर सबसे जरूरी है. इससे आप अपने चेहरे के अलग-अलग पार्ट्स को हाइलाइट कर सकते हैं. इससे चमक बढ़ती है.

undefined
लाइनर 

इसके लिए आप कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए आप मल्टीपर्पस जेल लाइनर या फिर मैट लाइनर का उपयोग कर सकते हैं. इससे आप हर तरह का आई मेकअप कर सकती हैं. इससे आप आसानी से काजल भी लगा सकती हैं.

undefined
आइशैडो

आइशैडो पैलेट मेकअप की एक अहम जरूरत है. .ये अलग-अलग मेकअप लुक्स के लिए जरूरी है. ध्यान रहें कि वहीं आइशैडो पैलेट खरीदें जिसमें हर तरह के कलर्स हों. इसमें चटक, न्यूड से लेकर आपकी पसंदीदा कलर्स हों.

undefined
मस्कारा

कई लोगों को नकली पलकें नहीं अच्छी लगती है या फिर कैरी करने में दिक्कत होती है. अगर आप के किट में मस्कारा है तो आपको नकली पलकों की जरूरत नहीं पड़ेगी. वाटर प्रूफ मस्कारा ही लें.

undefined
लिपस्टिक

लिपस्टिक का चयन बहुत जरूरी है. आप ऐसी लिपस्टिक लें जो देर तक टिकती हो. आप इसके कलर का चयन अपनी पसंद और कलर टोन के हिसाब से करें. आप मैट, जेल कोई भी लिपस्टिक ले सकती हैं. इसके साथ लिप लाइनर बहुत जरूरी है.

Also Read: स्टाइलिश इयर कफ इयररिंग्स से बदलें लुक, जानें आजकल कौन-से डिजाइन कर रहें ट्रेंड
undefined
कॉम्पैक्ट या सेटिंग पाउडर 

इन सबके बाद सबसे जरूरी है कॉम्पैक्ट या सेटिंग पाउडर जिससे आपके लुक को फिनिशिंग मिलेगी. इसे लगाने से आपका मेकअप सेटल नजर आएगा.

Also Read: Happy Bridal Lehenga : शादी सीजन में पहनें ये ट्रेंडिंग लहंगे, देखें PHOTOS
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola