ePaper

Masoor Dal Recipe: चावल-रोटी के साथ बनाएं डिलीशियस मसूर की दाल, इस तरह से करें तैयार

Updated at : 11 Sep 2025 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
masoor dal

masoor dal ( AI Image)

Masoor Dal Recipe: मसूर दाल की खास बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद भी बेहतरीन होता है. आप छिलके वाली मसूर दाल की इस डिश को जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Masoor Dal Recipe: दाल का सेवन लगभग रोज के खाने में होता है. इसका सेवन खास मौकों पर भी होता है. घरों में कई तरह की दाल बनाई जाती है. इन्हीं दालों में से एक है मसूर दाल तड़का जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. छिलके वाली मसूर दाल से आप इस डिश को ट्राई करें. इस रेसिपी को आप आसानी से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस दाल को बनाने की विधि. 

मसूर दाल के लिए सामग्री 

  • छिलके वाली मसूर दाल- 1 कप
  • पानी- 3 कप
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • हींग- 1 चुटकी
  • लहसुन- 5 से 6 कलियां बारीक कटी हुई
  • प्याज- 1 मध्यम बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- 1 बड़ा बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- एक छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटी चम्मच
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ

यह भी पढ़ें- Corn Masala Sabji Recipe: डिनर टाइम को बनाएं स्पेशल, तैयार करें टेस्टी कॉर्न मसाला सब्जी 

मसूर दाल बनाने की विधि (Masoor Dal Recipe)

  • मसूर दाल की रेसिपी बनाने के लिए आप छिलके वाली मसूर दाल को अच्छे से धो लें. अब प्रेशर कुकर में दाल, पानी, हल्दी और नमक डालकर 3-4 सीटी आने तक उबाल लें.
  • अब आप एक कड़ाही में घी या तेल को गर्म करें. अब आप इसमें जीरा डालें और तड़कने दें. इसमें आप हींग को डालें. अब बारीक कटा लहसुन डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें. इसके बाद आप प्याज को डालें और हल्का भूरा होने तक पकाएं.
  • अब आप इसमें अदरक, हरी मिर्च और टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक टमाटर गल न जाएं. फिर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर मसाले को अच्छे से मिक्स करें और कुछ देर तक पकाएं.
  • अब आप उबली हुई दाल को मसाले में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इस दाल को 4-5 मिनट तक कम आंच पर उबालें जिससे दाल में मसालों का स्वाद अच्छे से मिक्स हो जाए. दाल में आप हरा धनिया को डालें और ऊपर से घी की बूंदें डालकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन 

यह भी पढ़ें- Palak Idli Recipe: बड़ों से बच्चों तक सबको पसंद आएगी पालक इडली, इस तरह से तैयार करें टेस्टी नाश्ता

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola