अब गधे बनाएंगे आपको करोड़पति ! सरकार दे रही है ₹50 लाख की भारी सब्सिडी

Updated:
विज्ञापन
Donkey Farming

सरकार दे रही है ₹50 लाख की भारी सब्सिडी

Donkey Farming: सरकार गधा पालन (Donkey Farming) को एक बिजनेस के रूप में देख रही है. इस योजना के तहत अगर आप गधा पालन का प्रोजेक्ट शुरू करते हैं, तो सरकार आपको 50% तक की सब्सिडी दे रही है.

विज्ञापन

Donkey Farming: आजकल जब हम बिजनेस की बात करते हैं, तो दिमाग में दुकान, फैक्ट्री या स्टार्टअप आता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गधे पालना भी आपको लखपति बना सकता है? जी हां, यह सुनकर शायद आपको अजीब लगे, लेकिन केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) के तहत गधा पालन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी योजना शुरू की है.

क्या है यह खास योजना ?

सरकार गधा पालन (Donkey Farming) को एक बिजनेस के रूप में देख रही है. इस योजना के तहत अगर आप गधा पालन का प्रोजेक्ट शुरू करते हैं, तो सरकार आपको 50% तक की सब्सिडी दे रही है. इसका मतलब यह है कि अगर आपका पूरा प्रोजेक्ट ₹1 करोड़ का है, तो सरकार आपको अपनी तरफ से ₹50 लाख देगी.

यह पैसा आपको दो किस्तों में मिलेगा

  • पहली किस्त: जब आपका बैंक से लोन पास हो जाएगा.
  • दूसरी किस्त: जब आपका प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा और काम शुरू हो जाएगा.

सरकार ऐसा क्यों कर रही है ?

दरअसल, 2019 की पशुगणना के मुताबिक भारत में गधों की संख्या बहुत तेजी से घटी है और अब देश में सिर्फ 1.23 लाख गधे ही बचे हैं. सरकार का मकसद पशुपालन के जरिए रोजगार के नए मौके पैदा करना और गधों की देसी नस्लों को बचाना है.

स्कीम का फायदा उठाने के लिए जरूरी शर्तें

सरकार से यह मदद पाने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं.

  • संख्या: आपके फार्म में कम से कम 50 मादा और 5 नर गधे होने चाहिए.
  • नस्ल: यह सब्सिडी सिर्फ देसी नस्ल के गधों को पालने पर ही मिलेगी.
  • अन्य जानवर: सिर्फ गधे ही नहीं, सरकार ने 2024 में इस योजना में घोड़े और ऊंट पालने को भी शामिल किया है. इन जानवरों को पालने पर भी आपको ₹3 लाख से लेकर ₹50 लाख तक की मदद मिल सकती है.

कैसे करें आवेदन ?

अगर आप भी सरकार की इस सब्सिडी योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया अब काफी आसान और डिजिटल हो गई है. आप सीधे nlm.udyamimitra.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां आवेदन करने के बाद, आप बैंक से लोन लेकर अपना प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं. याद रखें कि सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए 50% तक की सब्सिडी (अधिकतम ₹50 लाख तक) दे रही है.

Also Read: आधा भारत नहीं जानता है Pink Tax, जान जाएगा तो समझदारी से खरीदारी करेगा

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola