चेहरे से नहीं निकल रहा होली का जिद्दी रंग? तुरंत आजमाएं ये 5 जादुई उबटन

होली के जिद्दी रंग हटाने के उपाय, फोटो: AI
चेहरे से नहीं निकल रहा होली का जिद्दी रंग? साबुन से रगड़ने के बजाय अपनाएं ये 5 जादुई घरेलू उबटन. मिनटों में मिलेगा निखार और सॉफ्ट स्किन.
Post-Holi Skin Care: होली के पक्के रंगों ने चेहरे का हुलिया बिगाड़ दिया है? साबुन से रगड़-रगड़ कर थक चुके हैं लेकिन रंग जाने का नाम नहीं ले रहा? रुकिए! ज्यादा रगड़ने से आपकी स्किन छिल सकती है और हमेशा के लिए निशान पड़ सकते हैं. इस वक्त आपको महंगे फेस वॉश की नहीं, बल्कि रसोई में रखी उन चीजों की जरूरत है जो जादुई तरीके से रंग को खींच बाहर निकालती हैं. हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे उबटन जिन्हें लगाते ही चेहरे का जिद्दी से जिद्दी काला-नीला रंग पानी की तरह बह जाएगा और आपकी स्किन पहले जैसी चमकने लगेगी. चलिए, सीधे देखते हैं कि आपको अभी क्या करना है.
Post-Holi Skin Care: जिद्दी रंग उतारने के 5 जादुई घरेलू उबटन
बेसन, दही और हल्दी (Classic Pack)
एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. जब यह थोड़ा सूखने लगे, तो हल्के हाथों से रगड़कर उतारें. बेसन रंग को सोख लेता है और दही स्किन को सॉफ्ट बनाता है.
कच्चा पपीता और दूध (Deep Clean)
अगर रंग बहुत गहरा चढ़ा है, तो कच्चे पपीते को पीसकर उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर मलने से गहरे से गहरा रंग भी ढीला पड़कर साफ होने लगता है. यह स्किन को हाइड्रेट भी करता है.
गेहूं का आटा और सरसों तेल (Old Technique)
यह दादी-नानी का सबसे पुराना नुस्खा है. थोड़े से आटे में सरसों का तेल और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे स्किन पर मलें. जैसे-जैसे आटे की लोइयां गिरेंगी, वैसे-वैसे स्किन के पोरों में फंसा सारा रंग बाहर आ जाएगा.
नींबू और शहद (Natural Bleach)
रंग छुड़ाने के बाद अगर चेहरा काला या डल दिख रहा है, तो नींबू के रस में शहद मिलाएं और 5 मिनट तक लगा रहने दें. नींबू रंग के दाग काटता है और शहद जलन को शांत करता है.
मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल (Cooling Pack)
अगर केमिकल वाले रंगों की वजह से चेहरे पर जलन या खुजली हो रही है, तो मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पैक लगाएं. यह चेहरे की सारी गंदगी और रंग खींच लेगी और आपको तुरंत ठंडक देगी.
सावधान! ये गलतियां न करें
गर्म पानी से बचें: चेहरा धोने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, इससे रंग और ज्यादा पक्का हो जाता है. हमेशा साफ और ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें.
नारियल तेल का जादू: चेहरा धोने के बाद स्किन बहुत सूखी हो जाती है, इसलिए तुरंत नारियल तेल या अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.
फेसन ब्लीच न करें: रंग छुड़ाने के तुरंत बाद पार्लर जाकर ब्लीच या फेशियल न करवाएं, इससे स्किन जल सकती है.
ये भी पढ़ें: Holi Skin Care Tips: सेंसिटिव स्किन वालों के लिए होली गाइड. बिना किसी डर के खेलें रंग, बस याद रखें ये 3 बातें
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




