बेझिझक पहनें स्लीवलेस ड्रेस, ये 5 एक्सरसाइज देंगी आपकी बाजुओं को परफेक्ट टोंड शेप

Updated:
विज्ञापन
बाजुओं में जमी चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाइज Ai image

बाजुओं में जमी चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाइज Ai image

Arm Fat Reduction Tips: अगर बाजुओं की जिद्दी चर्बी की वजह से आप भी अपनी पसंदीदा स्लीवलेस ड्रेस पहनने से बचते हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. रोज सिर्फ 10 मिनट की ये 5 आसान एक्सरसाइज आपकी बाजुओं को धीरे-धीरे सही शेप देने और उन्हें पहले से ज्यादा टोंड दिखाने में मदद कर सकती हैं.

विज्ञापन

Arm Fat Reduction Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि वह हमेशा फिट और अट्रैक्टिव दिखे. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पेट और कमर की चर्बी कम होने के बावजूद बाजुओं (आर्म्स) की जिद्दी चर्बी वहीं की वहीं टिकी रह जाती है. ढीली और लटकती बाजुओं की वजह से आप अपनी फेवरेट स्लीवलेस ड्रेस नहीं पहन पाते, और अगर पहन भी लें तो पूरा लुक खराब हो जाता है. बाजुओं में जमी इस चर्बी को कम करने के लिए बहुत से लोग जिम जाकर घंटों पसीना बहाते हैं. लेकिन अगर आप भी अपनी बाजुओं की चर्बी घटाना चाहते हैं और आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए एक इंस्ट्रक्टर की तरह काम करेगा. आज हम आपको 5 ऐसी आसान एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपने डेली रूटीन में सिर्फ 10 मिनट शामिल करके आप अपनी बाजुओं को सही शेप में ला सकते हैं और उन्हें पहले से ज्यादा टोंड बना सकते हैं. तो चलिए, इन एक्सरसाइज के बारे में विस्तार से जानते हैं.

arm fat reduction
arm fat reduction

बाजुओं की मसल्स को टोन करने के लिए आर्म सर्कल्स

बाजुओं में जमी जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए यह सबसे आसान एक्सरसाइज है. इसे करने के लिए आपको किसी भी खास इक्विपमेंट की जरूरत नहीं पड़ती. इस एक्सरसाइज को आप अपने कमरे में कहीं पर भी खड़े होकर कर सकते हैं. यह आपके कंधों और बाजुओं के मसल्स को टोन करने और सही शेप में लाने का काम करती है. इसे करना बहुत ही आसान है. इसके लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और अपने दोनों हाथों को साइड में कंधों की सीध में फैला लें. अब अपने हाथों को गोल-गोल ठीक उसी तरह घुमाएं, जिस तरह घड़ी की सुई घूमती है. 30 सेकंड तक एक तरफ घुमाने के बाद, अगले 30 सेकंड हाथों को उल्टी दिशा यानी कि एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं. यह आपकी पूरी बाजू का फैट बर्न करने में बहुत मदद करता है.

ये भी पढ़ें: जींस पहनते ही दिखने लगते हैं लव हैंडल्स? हर दिन करें ये 5 एक्सरसाइज, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फर्क

बाजुओं के पीछे लटकने वाले फैट के लिए ट्राइसेप डिप्स

अगर आपकी बाजुओं के पीछे की तरफ चर्बी लटक रही है, तो उससे छुटकारा पाने में यह एक्सरसाइज आपकी काफी मदद करने वाली है. यह सीधे तौर पर आपकी बाजुओं के पीछे लटकने वाले फैट यानी ट्राइसेप्स फैट को निशाना बनाती है और साथ ही आपके हाथों को एक बढ़िया कटिंग और शेप भी देती है. इसे करने के लिए आप घर की किसी भी मजबूत कुर्सी या बिस्तर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले कुर्सी की तरफ पीठ करके खड़े हो जाएं और अपने दोनों हाथों से कुर्सी के किनारे को पकड़ लें. अब पैरों को थोड़ा सा आगे की तरफ रखें और हिप्स को कुर्सी से नीचे लाएं. इसके बाद अपनी कोहनियों को मोड़ते हुए शरीर को नीचे ले जाएं और फिर हाथों के जोर से ऊपर आएं. इस एक्सरसाइज के 10 से 12 रेपिटिशन्स के 2 सेट्स करें.

चेस्ट और बाजुओं को स्ट्रॉन्ग बनाता है वॉल पुश-अप्स

अगर आप उतने स्ट्रॉन्ग नहीं हुए हैं कि जमीन पर पुश-अप्स कर सकें, तो दीवारों का सहारा लेकर भी आप पुश-अप्स आसानी से कर सकते हैं. यह बहुत ही आसान तरीका है अपने चेस्ट और बाजुओं को स्ट्रॉन्ग बनाने का. इसे करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों की हथेलियों को दीवार पर रखें. अब अपनी कोहनियों को मोड़ते हुए अपनी छाती को दीवार के पास लाएं और फिर हाथों से जोर देकर वापस पीछे आएं. इसे हर दिन 1 से 2 मिनट तक करें.

ये भी पढ़ें: रात की भूख भी मिटेगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा, डिनर में शामिल करें ये 5 सुपर लो कैलोरी फूड्स

बाजुओं की चर्बी को कम करने में फायदेमंद प्लैंक शोल्डर टैप्स

यह एक्सरसाइज आपको थोड़ी-सी एडवांस लग सकती है, लेकिन यह आपकी बाजुओं की चर्बी को कम करने के साथ ही आपके पेट यानी कोर मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने में भी बहुत मदद करती है. इसे करने के लिए सबसे पहले पुश-अप्स करने वाली पोजीशन में आ जाएं. इस बात का ध्यान रखें कि आपकी पीठ एकदम सीधी रहे. अब अपने बाएं हाथ को उठाकर दाएं कंधे को छुएं और फिर दाएं हाथ से बाएं कंधे को छुएं. ऐसा करते समय अपनी बॉडी को ज्यादा हिलने न दें और इसे लगातार 1 मिनट तक करते रहें.

ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है पंचिंग एक्सरसाइज

जब आप हवा में ठीक उसी तरह पंच मारते हैं जिस तरह एक बॉक्सर बॉक्सिंग करता है, तो इससे आपकी बाजुओं में ब्लड सर्कुलेशन और भी तेज हो जाता है. जब आप इस एक्सरसाइज को करना शुरू करते हैं, तो यह बाजुओं में जमी एक्स्ट्रा चर्बी को काफी तेजी से पिघलाने में मदद करती है. इसे करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा गैप रखकर खड़े हो जाएं और घुटनों को हल्का सा मोड़ लें. इसके बाद अपने हाथों की मुट्ठी बांधें और उन्हें अपनी चेस्ट के पास लाएं. अब एक-एक करके हवा में सामने की तरफ तेजी से पंच मारना शुरू कर दें. इसे हर दिन सिर्फ 1 से 2 मिनट तक लगातार करने से ही आपको फर्क साफ महसूस होने लगेगा.

ये भी पढ़ें: पतले होने की जल्दबाजी में लोग अक्सर कर बैठते हैं ये 5 गलतियां, जान लें इससे पहले कि सेहत को पहुंचे नुकसान


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola