हाथों की सुंदरता बढ़ जाएगी, लगाएं ये खूबसूरत फिंगर मेहंदी डिजाइन

फिंगर मेहंदी डिजाइन (AI IMAGE)
फिंगर में लगाने के लिए खोज रहे हैं मेहंदी डिजाइन,तो यहां देखें सुंदर और बेस्ट फिंगर मेहंदी डिजाइन आइडियाज.
अक्सर हम अपने हाथों के बीच में तो आसानी से कोई भी मेहंदी का डिजाइन लगा लेते हैं, लेकिन जब बात आती है फिंगर में डिजाइन लगाने की, तो अक्सर समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए? फिंगर में मेहंदी लगाने के लिए छोटी जगह, पतली जगह और हर उंगली के लिए अलग पैटर्न चुनना थोड़ा मुश्किल लगता है. आज हम आपके लिए कुछ सुंदर फिंगर मेहंदी डिजाइन आइडियाज लेकर आए हैं जिसे आप आसानी से अपने उंगलियों में लगाकर हाथों की शोभा बढ़ा सकते हैं.
सिंपल फिंगर मेहंदी डिजाइन | Simple Finger Mehndi Design
सिंपल फिंगर मेहंदी डिजाइन उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है तो ज्यादा पैटर्न से भरी मेहंदी नहीं पसंद करती हैं. इसमें उंगलियों पर पतली लाइनें, छोटे फूल या हल्की घुमावदार डिजाइन बनाई जाती हैं. इसे आप आसानी से लगा सकती हैं.
लीफ पैटर्न फिंगर मेहंदी डिजाइन | Leaf Pattern Finger Mehndi Design
लीफ पैटर्न फिंगर मेहंदी डिजाइन बहुत नेचुरल और सुंदर लगते हैं. इस डिजाइन में छोटे-छोटे पत्ते बनाए जाते हैं, जिनके बीच हल्की डॉटिंग भी की जाती है. ये डिजाइन न सिर्फ आसान और सुंदर दिखता है, बल्कि हर अवसर के लिए बेस्ट भी है. पत्तियों का पैटर्न फिंगर को लंबा और आकर्षक बनाता है.
डॉट एंड लाइन फिंगर मेहंदी डिजाइन | Dot and Line Finger Mehndi Design
डॉट एंड लाइन फिंगर मेहंदी डिजाइन में ज्यादातर जियोमेट्रिक और मिनिमलिस्ट पैटर्न होते हैं. ये डिजाइन आसान होते हुए भी बहुत स्टाइलिश लगता है. इसमें लाइन के साथ छोटे-छोटे डॉट्स बनाए जाते हैं और किनारों पर पतली लाइनें होती हैं. इसे लगाना भी बहुत आसान होता है.
ज्वेलरी फिंगर मेहंदी डिजाइन | Jewellery Finger Mehndi Design

ज्वेलरी फिंगर मेहंदी डिजाइन में फिंगर को रिंग या चेन की तरह सजाया जाता है. इसमें छोटे फूल, डॉट्स और गोल आकार के पैटर्न का इस्तेमाल होता है, जिससे फिंगर पर ज्वेलरी का डिजाइन सुंदर दिखता है. इस तरह की डिजाइन शादी, पार्टी या किसी भी खास अवसर के लिए बहुत ही ग्लैमरस लुक देता है.
यह भी पढ़ें: Mehndi Design Easy And Beautiful: आर्टिस्ट की तरह आप भी लगा लेंगी मेहंदी, यहां देखें सिंपल और ब्यूटीफुल डिजाइन
यह भी पढ़ें: Very Simple Mehndi Design For Hand: अपने हाथों को सजाएं आर्टिस्ट की तरह, यहां देखें सिंपल मेहंदी डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




