Palak Idli Recipe: बड़ों से बच्चों तक सबको पसंद आएगी पालक इडली, इस तरह से तैयार करें टेस्टी नाश्ता

Updated:
विज्ञापन
palak idli

palak idli recipe ( AI Image)

Palak Idli Recipe: अगर आप नाश्ते या टिफिन में जल्दी से बनने वाली कुछ हेल्दी डिश को ट्राई करना चाहते हैं तो आप पालक इडली को ट्राई कर सकते हैं. पालक इडली एक टेस्टी रेसिपी है जिसे आप झटपट से तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Palak Idli Recipe: इडली दक्षिण भारत की लोकप्रिय डिश है. इस डिश को और भी जगहों पर लोग नाश्ते और हल्के खाने के लिए काफी पसंद करते हैं और आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं. आमतौर पर इडली चावल और उड़द दाल से बनाई जाती है. आप इसे सूजी यानी रवा से भी बना सकते हैं. सूजी से बनी इडली आसानी से तैयार हो जाती है. अगर आप इसे और भी हेल्दी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो पालक इडली एक बेहतरीन ऑप्शन है. पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है जो सेहत के लिए भी फायदेमंद है. बच्चों को अक्सर पालक पसंद नहीं आती है ऐसे में आप पालक इडली बच्चों के लिए बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. 

पालक इडली के लिए सामग्री 

  • सूजी- 1 कप
  • पालक की पत्तियां- 1 कप प्यूरी
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- ग्रीस करने के लिए
  • प्याज- बारीक कटा हुआ
  • दही- एक कप
  • ईनो- आधा छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन 

पालक इडली बनाने की विधि (Palak Idli Recipe)

  • पालक इडली को आप झटपट से तैयार कर सकते हैं. आप इसे सूजी यानी रवा के नाम से जाना जाता है से इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले पालक की पत्तियों को अच्छे से धोकर उबाल लें और प्यूरी बना लें. 
  • अब इडली बैटर को तैयार करें. इसमें आप सूजी और दही को डाल दें और ढककर 15-20 मिनट तक रखें. अब आप इसमें पालक प्यूरी को मिक्स कर दें. इडली बैटर में अब आप बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक को मिक्स कर दें. आप इसमें पसंद की सब्जियों को भी डाल सकते हैं.
  • अब इसमें आप नमक को डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसमें पानी डालकर बैटर को इडली के घोल जैसा तैयार करें. इसमें आप ईनो को भी मिक्स करें.
  • अब आप इडली स्टैंड को तेल से ग्रीस करें और बैटर को सांचों में डालें. आप स्टीमर में लगभग 15 मिनट तक इडली को पकाएं. पकने के बाद इडली को ठंडा होने दें और फिर चम्मच की मदद से निकाल लें. इसे आप चटनी के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Homemade Murmura Chivda: शाम की चाय के साथ ट्राई करें परफेक्ट मुरमुरा चिवड़ा, घर पर बनाएं कुरकुरा स्नैक

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola