Homemade Murmura Chivda: शाम की चाय के साथ ट्राई करें परफेक्ट मुरमुरा चिवड़ा, घर पर बनाएं कुरकुरा स्नैक

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Homemade murmura chivda ( AI Image)

Homemade Murmura Chivda: अगर आप भी कुछ ऐसे स्नैक की तलाश में हैं जिसे आप आसानी से घर पर बना सके और जिसका स्वाद भी अच्छा हो तो आप मुरमुरा चिवड़ा को बनाएं. इस आर्टिकल से जानते हैं मुरमुरा चिवड़ा बनाने की विधि.

विज्ञापन

Homemade Murmura Chivda: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग ऐसे स्नैक्स की तलाश में रहते हैं जो हल्के हों और जल्दी बन जाएं और साथ ही हेल्दी भी हों. ऐसे में मुरमुरा चिवड़ा (Puffed Rice Chivda) सबसे बेस्ट ऑप्शन है. ये चिवड़ा स्वाद में लाजवाब होता है इसलिए इसे बच्चे से लेकर बड़े तक हर किसी को पसंद आता है. इसका मजा आप शाम की चाय के साथ ले सकते हैं. आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं और इसे स्टोर कर के रख सकते हैं. 

मुरमुरा चिवड़ा बनाने के लिए सामग्री 

  • मुरमुरा- 4 कप
  • मूंगफली- 3 बड़े चम्मच
  • चना दाल- 2 बड़े चम्मच भुना हुआ
  • काजू- 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च- 2 लंबाई में कटी हुई
  • करी पत्ते- 10-12
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • राई- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • चीनी- एक छोटा चम्मच
  • तेल- 3 बड़े चम्मच

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

मुरमुरा चिवड़ा बनाने की विधि 

  • मुरमुरा चिवड़ा की रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े पैन या कड़ाही में मुरमुरे को हल्की आंच पर सूखा भूनें, जब तक कि वह हल्के और कुरकुरे न हो जाएं. फिर इसे आप निकालकर अलग रख दें.
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें. आप मूंगफली और काजू को डालें और फ्राई कर लें. इसे निकाल कर रख लें. अब आप इसमें राई, करी पत्ते और हरी मिर्च डालकर तड़का लें. अब आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • इसमें तुरंत भुने हुए मुरमुरे, मूंगफली, भुना हुआ चना दाल, और काजू डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें जिससे मसाले हर दाने पर अच्छे से लग जाएं.
  • आप इसमें हल्की सी चीनी डालें जिससे फ्लेवर बैलेंस्ड लगे. गैस बंद करके चिवड़ा को ठंडा होने दें और इसे आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Restaurant Style Paneer Butter Masala: घर की किचन में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर बटर मसाला, स्वाद जो सबका दिल जीत ले

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola