ePaper

Restaurant Style Paneer Butter Masala: घर की किचन में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर बटर मसाला, स्वाद जो सबका दिल जीत ले

Updated at : 10 Sep 2025 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
paneer butter masala

paneer butter masala ( AI Image)

Restaurant Style Paneer Butter Masala: अगर आप भी रेस्टोरेंट जैसी डिश घर पर बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है. आप घर पर आसानी से रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर बटर मसाला की रेसिपी को बना सकते हैं.

विज्ञापन

Restaurant Style Paneer Butter Masala: जब भी कुछ स्पेशल खाने का मन करता है तो अक्सर लोग पनीर से बनी डिश को खाना पसंद करते हैं. पनीर बटर मसाला सिर्फ एक डिश नहीं बल्कि एक ऐसा स्वाद है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत है इसकी मखमली और रिच ग्रेवी, जिसमें टमाटर की हल्की खटास, काजू की मिठास और मक्खन की मलाईदार खुशबू मिलकर एक अनोखा फ्लेवर तैयार करती है. इस आर्टिकल से जानते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर बटर मसाला की रेसिपी. 

पनीर बटर मसाला के लिए सामग्री

  • पनीर- 2 कप 
  • टमाटर- 4 मध्यम 
  • प्याज- 2 मध्यम 
  • अदरक- एक छोटा टुकड़ा 
  • लहसुन- 5-6 कलियां
  • काजू- 10-12 पेस्ट बना लें
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
  • मक्खन- 3 बड़े चम्मच
  • क्रीम-  3 बड़े चम्मच
  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • तेज पत्ता- 1
  • इलायची- 2 
  • लौंग- 2
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- एक छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी- एक छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

यह भी पढ़ें- Homemade Murmura Chivda: शाम की चाय के साथ ट्राई करें परफेक्ट मुरमुरा चिवड़ा, घर पर बनाएं कुरकुरा स्नैक

पनीर बटर मसाला बनाने की विधि

  • पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, तेज पत्ता हरी इलायची, लौंग और प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें. अब अदरक और लहसुन को डालकर इसे पकाएं. 
  • आप इसमें टमाटर और हरी मिर्च डालकर 6-7 मिनट तक पकाएं. भुना हुआ मसाला ठंडा कर मिक्सी में स्मूद पेस्ट बना लें.
  • अब आप फिर से पैन में मक्खन डालकर तैयार पेस्ट को डालें और 2-3 मिनट तक भुने. अब आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, काजू का पेस्ट और नमक को डालें. इसे अच्छे से पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए. अब आप थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को गाढ़ा करें. 
  • अब आप पनीर क्यूब्स डालकर 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
  • इसमें आप कसूरी मेथी और गरम मसाला को डालें. इसमें क्रीम डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. 
  • ऊपर से थोड़ा मक्खन और क्रीम डालकर सजाएं. इसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व करें और घरवालों के साथ इसका मजा लें.

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola