Lip Care Tips: सर्दियों में अब नहीं सहना पड़ेगा फटे होंठों का दुख, इन घरेलू नुस्खों से रहेंगे सॉफ्ट और गुलाबी

soft and pink lips
Lip Care Tips: अगर सर्दियों के दिनों में आपके होंठ फट जाते हैं या फिर रूखे हो जाते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको इस समस्या से निपटने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं.
Lip Care Tips: सर्दियों के इन दिनों में होंठों का फटना एक आम समस्या है. ठंडी हवाएं और शुष्क मौसम को इसके पीछे का मुख्य कारण माना जाता है. कई बार तो होंठ इतने बुरी तरीके से फट जाते हैं कि इनमें से खून तक आने लगता है. जब ऐसा होता है तो यह अनुभव हमारे लिए काफी दर्दनाक होता है. अगर आपको भी सर्दियों के दिनों में ऐसी कोई समस्या होती है और आप इससे बचकर रहना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ घरेलु नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप सर्दियों के इन दिनों में भी अपने होंठों को मुलायम और गुलाबी रख सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
नारियल का तेल
सर्दियों के दिनों में नारियल के तेल को एक वरदान की तरह देखा जाता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लामेट्री प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. यहीं कारण है कि अगर आप सर्दियों के इन दिनों में अपने होंठों को फटने से बचाना चाहते हैं तो आपको नारियल के तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.
Also Read: Lifestyle Tips: बेचैनी के कारण रात को नहीं आ रही नींद? सोने से पहले खा लें यह ड्राई फ्रूट
घी
अगर आप अपने होंठों को सर्दियों से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको घी का इस्तेमाल करना चाहिए. जब आप रात को सोने जाएं तो उससे पहले अपने होंठों पर घी लगा लें. यह आपके होंठों को नमी देता है और उसे फटने से भी बचाकर रखता है.
खुद को रखें हाइड्रेटेड
सर्दियों के दिनों में हम पानी पीना काफी कम कर देते हैं. हमें लगता है कि सर्दियों के इन दिनों में हमें पानी पीने की जरूरत नहीं हैं. अगर आप भी यह गलती करते हैं तो अब आपको संभल जाना चाहिए. जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो आपका शरीर अंदर से हाइड्रेटेड रहता है और यह फटने से भी बचा रहता है.
शहद
आपके होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाए रखने में शहद आपकी काफी मदद कर सकता है. यह एक हाइड्रेटिंग एजेंट की तरह काम करता है और इसमें आपको एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज भी पाए जाते हैं. अपने होंठों को फटने से बचाने के लिए आपको शहद को होंठों पर लगा लेना है और कुछ देर कुछ देर बाद उसे धो लेना है.
Also Read: Health Tips: आपको हफ्ते में तीन बार क्यों चबाने चाहिए अमरूद के पत्ते? फायदे जानकार उड़ जाएंगे होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










