Hair Care Tips: सर्दियों में भी तेजी से बालों को बढ़ने में मदद करेंगे ये ड्राई फ्रूट्स, आज ही शुरू कर दें खाना

dry fruits for longer hair
Hair Care Tips: अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों के दिनों में भी आपके बाल तेजी से बढ़े तो आपको अपने डायट में इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करना चाहिए.
Hair Care Tips: अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों के इन दिनों में भी आपके बाल स्वस्थ रहें और तेजी से लंबे हों तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित सेवन से आपके बालों के ओवरऑल हेल्थ और ग्रोथ की रफ्तार को बेहतर किया जा सकता है. इन ड्राई फ्रूट्स में आपको हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मिल जाते हैं. इनके नियमित सेवन से सिर्फ आपके बालों को ही नहीं बल्कि, स्किन को भी काफी फायदा होता है. चलिए जानते है इन ड्राई फ्रूट्स के बारे में विस्तार से.
आल्मंड
आपके बालों के हेल्थ के लिए आल्मंड काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में बायोटिन, विटामिन-ई और मैग्नीशियम पाया जाता है. यह आपके स्कैल्प को नरिशमेंट प्रोवाइड करने के लिए जाने जाते हैं. इसके सेवन से आपके बाल शाइनी होने के साथ ही मजबूत भी हो जाते हैं.
Also Read: Hair Care Tips: आधे से ज्यादा लोग नहीं जानते बालों को कलर करने का सही तरीका, करते हैं कई गलतियां
Also Read: Hair Care Tips: सर्दियों में रूखे और बेजान होकर अब नहीं झड़ेंगे आपके बाल? इस तरह रखें इनका ख्याल
काजू
आपके बालों के लिए काजू भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. काजू में आपको भरपूर मात्रा में जिंक और आयरन मिल जाता है. आपके बालों को तेजी से बढ़ने और स्कै��्प हेल्थ को बेहतर बनाने में काजू आपकी काफी मदद कर सकता है. जब आप काजू का सेवन नियमित रूप से करने लगते हैं तो आपके बल झड़ने भी कम हो जाते हैं.
वॉलनट्स
वॉलनट्स के फायदों के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जो कि न जानता हो. इसमें आपको भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मिल जाते हैं. अखरोट के सेवन से आपके स्कैल्प को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं. इससे आपके बाल मजबूत होते हैं और टूटने से भी बचे रहते हैं.
पीनट्स
पीनट्स भले ही काफी सस्ते पाए जाते है लेकिन इसके फायदे जो होते हैं वह काफी ज्यादा होते हैं. पीनट्स में आपको काफी ज्यादा मात्रा में बायोटिन, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. इसके सेवन से आपका स्कैल्प नरिश्ड रहता है. जब आप नियमित तौर पर पीनट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपके बाल झड़ने से भी बचे हुए रहते हैं. सर्दियों में इसका सेवन आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है.
Also Read: Hair Care Tips: दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगेंगे आपके बाल, ये हैं सीक्रेट टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










