ePaper

Hair Care Tips: सर्दियों में रूखे और बेजान होकर अब नहीं झड़ेंगे आपके बाल? इस तरह रखें इनका ख्याल

Updated at : 30 Nov 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
dry hair tips

dry hair tips

Hair Care Tips: अगर सर्दियों के इन दिनों में आपके बाल भी रूखे और बेजान होकर झड़ रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है.

विज्ञापन

Hair Care Tips: सर्दियां अपने साथ कई तरह की चुनौतियां लेकर आता है. इनमें से सबसे बड़ी चुनौती होती है अपने बालों और त्वचा का ख्याल रखना. त्वचा का ख्याल तो चलिए हम किसी तरह रख लेते हैं लेकिन, जब बात आती है बालों की तो यहां पर हम सही तरीके से इसका ख्याल नहीं रख पते हैं. अक्सर सर्दियों में जब हम अपने बालों को नजरअंदाज करने लगते है तो ये रूखे और बेजान होकर टूटने लगते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से सर्दियों में अपने बालों को रूखा और बेजान होने से बचा सकते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

पानी पीना फायदेमंद

अगर आप अपने बालों को ड्राई होने से बचाकर रखना चाहते हैं तो ऐसे में यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप खुद को अंदर से भी हाइड्रेटेड रखें. जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो ऐसे में आपके बाल अंदर से हाइड्रेटेड रहते हैं. अंदर से हाइड्रेटेड बाल बाहर से ड्राई होने से भी बचे रहते हैं.

Also Read: Hair Care Tips: दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगेंगे आपके बाल, ये हैं सीक्रेट टिप्स

Also Read: Hair Care Tips: बालों का झड़ना देखते ही देखते हो जाएगा बंद, आंवला के साथ इन चीजों को मिलाकर करें मसाज

डीप कंडीशनिंग है जरूरी

अगर आप अपने बालों को रूखा होने से बचाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हफ्ते में कम से कम दो बार अपने बालों को डीप कंडीशन करना चाहिए. केवल यहीं नहीं अपने बालों पर आपको नहाने के दौरान ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए.

मॉइस्चराइजेशन का रखें ख्याल

सर्दियों के दिनों में आपको अपने बालों पर क्रीम या फिर तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. ये जो तेल और क्रीम होते हैं ये आपके बालों को मॉइस्चराइज्ड रखने में काफी हद तक मदद करते हैं.

स्टीम लेना फायदेमंद

अगर आप अपने बालों को रूखे और बेजान होने से बचाकर रखना चाहते हैं तो आपको अपने बालों पर स्टीम या फिर भाप का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. जब आप स्टीम लेते हैं तो ऐसे में बालों के क्यूटिकल्स खुल जाते हैं और उसमें नमी लॉक हो जाती है. नियमित तौर पर ऐसा करते रहने से आपके बाल रूखे होकर उलझने से बचे हुए रहते हैं. अपने बालों पर स्टीम लेने के लिए आपको सबसे पहले शावर कैप पहन लेना है और इसके बाद इसके ऊपर टॉवल लपेट लेना है.

Also Read: Hair Care Tips: तकिये पर अब नहीं दिखेंगे एक भी टूटे हुए बाल, इन चीजों का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola