किचन की इन चीजों से मिनटों में बनाएं सीक्रेट चाट मसाला, हर डिश बनेगी टेस्टी
PC: चाट मसाला (AI Generated)
How to Make Chaat Masala at Home: किचन के मसालों से बनाएं स्वादिष्ट और खुशबूदार चाट मसाला. जानें आसान रेसिपी और सीक्रेट टिप्स.
How to Make Chaat Masala at Home: चाट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है. पानीपुरी, दही चाट, भेलपुरी हो या फिर घर पर बना फ्रूट चाट, थोड़ा-सा चाट मसाला डालते ही स्वाद एकदम बदल जाता है. बाजार में कई तरह के चाट मसाले आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप बिना किसी मिलावट के मसाला खाना चाहते हैं, तो इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं. किचन में मौजूद मसालों से ही स्वादिष्ट चाट मसाला तैयार हो जाता है.
चाट मसाला बनाने के लिए सामग्री

How to Make Chaat Masala at Home: ऐसे बनाएं घर पर चाट मसाला पाउडर
सबसे पहले एक कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें जीरा, धनिया के बीज, अजवाइन, सौंफ और काली मिर्च डालें. इन्हें धीमी आंच पर हल्का-हल्का भूनें.
जब इनसे अच्छी खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. ध्यान रखें कि मसाले ज्यादा काले न हों, वरना मसाले का स्वाद कड़वा हो सकता है.
भुने हुए मसालों को एक प्लेट में निकालकर अच्छी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद इन्हें मिक्सर या मसाला ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें. आप चाहें तो मसाले को थोड़ा दरदरा भी रख सकती हैं. दरदरा मसाला चाट और सलाद में डालने पर अच्छा स्वाद देता है.
अब पिसे हुए मसाले में सेंधा नमक, काला नमक और आमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अगर आपको चाट में थोड़ा तीखापन पसंद है, तो स्वाद के हिसाब से लाल मिर्च पाउडर भी डाल सकती हैं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के बाद आपका घर का बना चाट मसाला तैयार है.
चाट ही नहीं, इन चीजों में भी करें इस्तेमाल
यह मसाला सिर्फ चाट के लिए ही नहीं है. इसे फ्रूट चाट, सलाद, रायता, दही, भेलपुरी, उबले आलू, भुने चने और सैंडविच में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हल्का-सा मसाला डालने से साधारण खाने का स्वाद भी काफी बढ़ जाता है.
इस तरह रखें लंबे समय तक फ्रेश
घर में तैयार किए गए चाट मसाले को हमेशा सूखे और साफ एयरटाइट डिब्बे में रखें. डिब्बे में गीला चम्मच न डालें और मसाले को नमी से बचाकर रखें. इससे मसाला लंबे समय तक अपनी खुशबू और स्वाद बनाए रख सकता है.
घर पर चाट मसाला बनाना न तो मुश्किल है और न ही इसमें बहुत ज्यादा समय लगता है. अपनी पसंद के हिसाब से नमक और तीखापन कम-ज्यादा करके आप ऐसा मसाला तैयार कर सकती हैं, जो बाजार के मसाले से स्वाद में बिल्कुल अलग और आपकी पसंद का हो.
यह भी पढ़ें: बाहर की चाट भूल जाएंगे, घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी और कुरकुरी पापड़ी चाट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए