Hair Care Tips: बालों का झड़ना देखते ही देखते हो जाएगा बंद, आंवला के साथ इन चीजों को मिलाकर करें मसाज

Updated:
विज्ञापन
scalp-massage

scalp-massage

Hair Care Tips: अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो ऐसे में आंवला के साथ कुछ चीजों को मिलाकर आप अपने स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: सर्दियों के दिनों में अक्सर लोगों में बालों और स्किन से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती है. स्किन का ख्याल तो हम रख लेते हैं लेकिन, बालों का ख्याल हम सही तरीके से नहीं रख पाते हैं. सर्दियों के इन दिनों में अगर देखा जाए तो बालों का झड़ना एक आम समस्या है. कई बार सर्दियों के इन दिनों में स्कैल्प के ड्राई हो जाने की वजह से या फिर ज्यादा गर्म पानी से बालों को धो लेने की वजह से भी वे झड़ने लगते हैं. अगर सर्दियों के इन दिनों में आपके बाल भी झड़ने लगे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको बताने वाले हैं आप किस तरह से आंवला के साथ कुछ चीजों को मिलाकर एक हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं. इस हेयर मास्क से मसाज करने पर आपके बाल झड़ने और टूटने से बचे हुए रहते हैं.

इन चीजों की मदद से तैयार करें हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको दो से तीन चम्मच आंवला पाउडर ले लेना होगा. अगर पाउडर न मिले तो इसकी जगह पर आप आंवला के ताजे पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके बाद आपको तीन से चार चम्मच दही, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी.

Also Read: Hair Care: हेयर ग्रोथ के लिए सबसे फायदेमंद है ये ड्राई फ्रूट, रोजाना सेवन से दिखने लगेगा बालों में अंतर

Also Read: Hair Care Tips: झड़े हुए बालों को उगाने में मदद करेगा कैस्टर ऑइल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

इस तरह तैयार करें हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले के कटोरा ले लेना होगा. अब आपको इसमें दही को डाल देना होगा. अब इस दही में आपको आंवला पाउडर या फिर ताजे आंवले के पेस्ट को मिला देना होगा. अब आपको शहद और नींबू के रस को भी इसमें अच्छी तरह से मिला देना होगा. इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प में लगाना शुरू कर दें और हल्के हाथों से साथ ही साथ मसाज भी करते जाएं. जब यह पेस्ट आपके स्कैल्प पर अच्छी तरह से लग जाए तो इसे 45 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें. अंत में आपको अपने बालों को एक माइल्ड शैम्पू और हल्के गर्म पानी की मदद से धो लेना होगा. हफ्ते में जब आप इस मास्क का इस्तेमाल दो बार करने लगेंगे तो कुछ ही समय में आपके बालों का झड़ना बंद हो जाएगा.

Also Read: Hair Care Tips: अब न झड़ेंगे और न उलझेंगे आपके बाल, घर पर बने इस शैंपू का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola