ePaper

Hair Care Tips: अब न झड़ेंगे और न उलझेंगे आपके बाल, घर पर बने इस शैंपू का करें इस्तेमाल

Updated at : 13 Nov 2024 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
home made shampoo for hair fall

home made shampoo for hair fall

Hair Care Tips: अगर आपके बाल उलझकर टूटने लगते हैं तो ऐसे में घर पर बनी यह शैंपू आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है. चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

विज्ञापन

Hair Care Tips: अक्सर हम अपने बालों के झड़ने और फ्रिजी होने की वजह से काफी परेशान रहते हैं. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का और तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. कई बार ये तरीके और प्रोडक्ट्स हमारी मदद कर तो देते हैं लेकिन कई बार ये उतने कारगर साबित नहीं होते है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए मददगार होने वाली है जो मार्केट में मौजूद प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते-करते तक चुके हैं और एक ऐसे प्रोडक्ट की तलाश में हैं जो ज्यादा पैसे खर्च किये बिना ही बालों को झड़ने और फ्रिजी होने से बचाकर रख सकें. अगर आप झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हमारे बताये गए होम मेड शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो चलिए इस शैंपू में इस्तेमाल किये जाने वाले चीजों और बनाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

शैंपू बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

इस शैंपू को घर पर तैयार करने के लिए आपको चावल, अलसी के बीज, मेथी के दाने, गोंद कतीरा, एलोवेरा और रीठा की जरूरत पड़ेगी. ये सभी चीजें नेचुरल होने के साथ ही आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद भी होते हैं.

Also Read: Hair Care Tips: सर्दियों में अब नहीं सताएगी डैंड्रफ की चिंता, ये हेयर ऑइल्स हैं फायदेमंद

Also Read: Hair Care Tips: सफेद बाल एक बार फिर से हो जाएंगे काले और खूबसूरत, यहां जानें आसान हैक्स

इस तरह बनाएं घर पर शैंपू

इस शैंपू को घर पर बनाना काफी ज्यादा आसान है. इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले ऊपर में बताई गयी चीजों को अच्छी तरह से पानी से धो लेना होगा. उसके बाद इन सभी चीजों को एक बार फिर से 8 घंटों तक पानी में डुबोकर छोड़ देना होगा. इसके बाद आपको इन चीजों को पानी में डालकर 15 मिनट तक उबलने के लिए रख देना होगा. जब आपको लगे की रीठा अच्छी तरह से उबल गया है तो उससे बीज को बाहर निकालकर उसे ठंडा होने दें. जब यह मिक्सचर अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें. अब आपको इस पेस्ट को एक कांच के बोतल में स्टोर करके रख लेना होगा और अपने बालों को धोने के लिए इसका इस्तेमाल करना होगा.

Also Read: Hair Care Tips: धीमी रफ्तार से बढ़ रहे बाल? इस तरह ग्रोथ की स्पीड को करें बूस्ट

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola