ePaper

Latest Mehndi Design: शादी में चाह‍िए रॉयल लुक तो ट्राय करें एडिबल गोल्ड मेहंदी डिजाइन

Updated at : 20 May 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Mehndi Design: शादी में चाह‍िए रॉयल लुक तो ट्राय करें एडिबल गोल्ड मेहंदी डिजाइन

Latest Mehndi Design : अगर आप कुछ यूनिक और रॉयल ट्राई करना चाहती हैं तो इस साल का नया ट्रेंड एडिबल गोल्ड मेहंदी डिजाइन को जरुर ट्राय करें.

विज्ञापन

Latest Mehndi Design: हर लड़की चाहती है कि जब वह दुल्हन बने तो उसका लुक परफेक्ट हो. ऐसा कहा जाता है कि लुक को परफेक्ट बनाने में हाथों की खूबसूरती का भी बहुत बड़ा हाथ होता है.ऐसे में अगर आप कुछ यूनिक और रॉयल ट्राई करना चाहती हैं तो इस साल का नया ट्रेंड एडिबल गोल्ड मेहंदी डिजाइन को जरुर ट्राय करें.यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा.

यह डिजाइन पारंपरिक मेहंदी में गोल्डन ग्लो का ऐसा ट्विस्ट लाता है जो आपकी ब्राइडल लुक को बिल्कुल रॉयल टच देगा.ऐसे अगर आप भी बनने वाली है दुल्हन ताे इस लेटेस्ट डिजाइन को जरुर ट्राय करें.

गोल्डन फ्लोरल बेल डिजाइन : इस डिज़ाइन में हाथों और उंगलियों पर बेलों की तरह फूल-पत्तियों के पैटर्न बनाए जाते हैं और कुछ हिस्सों को एडिबल गोल्ड से हाईलाइट किया जाता है.हल्दी या मेहंदी फंक्शन के लिये परफेक्ट होती हैं.

गोल्ड बूटीक स्टाइल : यह डिज़ाइन पूरी हथेली पर छोटे-छोटे बूटे और फूल बनाकर उनके बीच-बीच में गोल्डन डस्ट या गोल्डन टच जोड़ा जाता है जो बेहद क्लासी दिखता है.

रॉयल ब्राइडल गोल्ड मेहंदी : इस डिजाइन में दुल्हन और दूल्हे की आकृति, दुल्हन का नाम, और जयमाला सीन जैसे विशेष पैटर्न बनाए जाते हैं और इनके चारों ओर गोल्डन बॉर्डर से सजाया जाता है.

ज्वेलरी स्टाइल गोल्ड मेहंदी : इसमें मेहंदी को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वो हथेली पर कंगन, अंगूठी या ब्रेसलेट की तरह दिखे. इन डिजाइनों में गोल्ड फॉयल का यूज करके गहनों जैसा लुक दिया जाता है.

मिनिमल गोल्ड टच डिजाइन :अगर आप कुछ हल्का और स्टाइलिश चाहती हैं तो सिंपल बेल, ज्यामितीय आकृतियां और बीच-बीच में गोल्डन डॉट्स वाला डिजाइन ट्राय करें. यह बहुत एलिगेंट लगता है.

Also Read : Latest Bridal Mehndi Design: हाथों में रचाएं साजन के नाम की मेहंदी,प्यार का दें खूबसूरत पैगाम

Also Read : Valentine’s Day 2025 Mehndi Designs: मेहंदी के जरिये अपने प्यार का करें इजहार,वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये स्टाइल्स

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola